सामाजिक सरोकारों में उत्कृष्ट योगदान के लिए संदीप  सम्मानित


बिलासपुर–  समाज सेवा एवं जनहित के विभिन्न कार्यों में लगातार सक्रिय भूमिका निभाने वाले युवा समाजसेवी संदीप  को उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए एक विशेष सम्मान से नवाजा गया। एक गरिमामय समारोह में उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
संदीप जी को यह सम्मान समाज में जनजागरूकता फैलाने, महिला सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने, उच्च शिक्षा के महत्व को बच्चों एवं युवाओं तक पहुंचाने, मजदूर हितों की रक्षा एवं उनकी सुरक्षा के लिए कार्य करने तथा नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाने में सक्रिय योगदान के लिए प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि संदीप लंबे समय से सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने समाज के विभिन्न वर्गों को जागरूक करने के साथ-साथ युवाओं को शिक्षा एवं सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है। महिला सुरक्षा, सामाजिक जागरूकता और नशा मुक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर उनके प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक हैं।
सम्मान प्राप्त करने के बाद संदीप  ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि उन सभी लोगों का है जो समाजहित के कार्यों में उनके साथ जुड़े हुए हैं। उन्होंने भविष्य में भी जनसेवा और समाज कल्याण के कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *