प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा किसान मोर्चा की भव्य जैविक खेती कार्यशाला संपन्न

बिलासपुर। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को समर्पित सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला बिलासपुर शहर एवं ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में जैविक एवं प्राकृतिक खेती विषयक जिला स्तरीय कार्यशाला का भव्य आयोजन कृषि महाविद्यालय एवं कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), बिलासपुर में किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से आए किसानों, कृषि विशेषज्ञों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव थे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री श्री अमर अग्रवाल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री धरमलाल कौशिक, विधायक श्री सुशांत शुक्ला, श्री राजेश सूर्यवंशी, पूजा विधानी, श्रीमती हर्षिता पाण्डेय, श्री राकेश तिवारी तथा बृजलाल राठौर उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि श्री अरुण साव ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत कृषि क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। केंद्र सरकार द्वारा प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिससे किसानों की उत्पादन लागत कम हो रही है और उनकी आय में वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि जैविक खेती पर्यावरण संरक्षण, भूमि की उर्वरता और मानव स्वास्थ्य की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा आने वाले समय में इसकी मांग और बढ़ेगी।

पूर्व मंत्री श्री अमर अग्रवाल ने कहा कि जैविक खेती केवल एक कृषि पद्धति नहीं बल्कि स्वस्थ समाज और समृद्ध किसान का आधार है। उन्होंने किसानों से रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम कर प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

नेता प्रतिपक्ष श्री धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसान हित सर्वोच्च प्राथमिकता में है। किसानों को आधुनिक तकनीक के साथ-साथ परंपरागत कृषि ज्ञान को अपनाकर टिकाऊ खेती की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।
विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने कहा कि जैविक खेती से उत्पादित फसलों की बाजार में विशेष मांग है। किसानों को समूह आधारित खेती, प्रसंस्करण और विपणन की दिशा में भी कार्य करना चाहिए ताकि उन्हें अधिक आर्थिक लाभ प्राप्त हो सके।
श्री बृजलाल राठौर ने कहा कि प्राकृतिक खेती भारतीय कृषि संस्कृति की पहचान रही है। आज आवश्यकता है कि किसान पुनः प्रकृति आधारित खेती को अपनाकर मिट्टी, जल एवं पर्यावरण संरक्षण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
श्रीमती हर्षिता पाण्डेय ने कहा कि जैविक खेती में महिला किसानों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने और परिवारों को स्वस्थ जीवन देने में प्राकृतिक खेती का विशेष योगदान है।
कार्यक्रम के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र एवं कृषि विभाग द्वारा जैविक खेती, वर्मी कम्पोस्ट, जैविक उर्वरक, प्राकृतिक कीटनाशक तथा उन्नत कृषि तकनीकों से संबंधित आकर्षक प्रदर्शनी एवं स्टॉल लगाए गए। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं किसानों ने स्टॉलों का अवलोकन कर विशेषज्ञों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर जिले के 20 उत्कृष्ट जैविक कृषको सम्मानित किए गए। सम्मानित किसानों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि जैविक खेती से उत्पादन लागत में कमी आने के साथ-साथ बेहतर गुणवत्ता का उत्पादन प्राप्त हो रहा है।
कार्यक्रम का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बिलासपुर शहर श्री दिनेश राजपूत (गुरुजी) ने किसान मोर्चा द्वारा संचालित विभिन्न किसान हितैषी गतिविधियों एवं जैविक खेती के प्रचार-प्रसार संबंधी प्रयासों की जानकारी दी। वहीं भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बिलासपुर ग्रामीण श्री धीरेंद्र दुबे ने सभी अतिथियों, किसानों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन शिल्पा मैडम ने की
कार्यक्रम में राजेश सूर्यवंशी, बी.पी. सिंह, जनक देवांगन, विशाल सिंह, अंबिका साहू, ललिता, संतोष कश्यप, दिनेश कौशिक, दिनेश ठाकुर, अशोक कौशिक, धर्मेंद्र चंद्राकर, रामगोपाल गुप्ता, सतीश यादव, राजकमल साहू, महामंत्री पटेल, राहुल कश्यप, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल, श्री हथेश्वर जी , गीत शर्मा, शिंदे जी, विनोद साहू,श्रद्धा मिश्रा, संदीप शर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रगतिशील किसान एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में हजारों किसानों की उल्लेखनीय उपस्थिति ने यह सिद्ध किया कि जैविक एवं प्राकृतिक खेती के प्रति किसानों का रुझान निरंतर बढ़ रहा है। कार्यशाला में किसानों ने संकल्प लिया कि वे पर्यावरण संरक्षण, स्वस्थ कृषि और आत्मनिर्भर किसान के लक्ष्य को साकार करने के लिए जैविक एवं प्राकृतिक खेती को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
उक्त जानकारी भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बिलासपुर शहर श्री दिनेश राजपूत (गुरुजी) एवं जिला अध्यक्ष बिलासपुर ग्रामीण श्री धीरेंद्र दुबे द्वारा प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *