तखतपुर/बिलासपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित “जनकल्याण के 12 वर्ष, विकास का विश्वास” जिला स्तरीय प्रदर्शनी का अवलोकन तखतपुर के लोकप्रिय विधायक श्री धर्मजीत सिंह ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष कौशिक भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश राजपूत एवं किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने बिलासपुर स्थित राघवेंद्र राव सभागार में किया। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, जनधन योजना, पीएम स्वनिधि, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, लखपति दीदी, जनमन योजना, स्वामित्व योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया।
विधायक श्री धर्मजीत सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला, जनधन एवं पीएम सूर्य घर जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है तथा भारत को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री संतोष कौशिक ने कहा कि मोदी सरकार ने अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। किसानों, महिलाओं, युवाओं एवं गरीबों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं ने जनता का विश्वास मजबूत किया है और विकसित भारत के संकल्प को गति प्रदान की है।

भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री दिनेश राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा, पीएम स्वनिधि, स्वामित्व योजना तथा ग्रामीण विकास की विभिन्न योजनाओं ने किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों को सशक्त बनाया है। मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से गांव, गरीब और किसान के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।
इस अवसर पर किसान मोर्चा जिला महामंत्री दिनेश कौशिक, जिला उपाध्यक्ष अशोक कौशिक, सतीश यादव, धर्मेंद्र चंद्राकर, रामगोपाल गुप्ता, जी. अनंत, राकेश छाबड़ा, रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष स्नेहलता शर्मा, संजय यादव, महर्षि बाजपेयी, मनोज साहू, देवीलाल साहू, पांडे मैडम, पटवा मैडम सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

