बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर शहर एवं ग्रामीण जिला द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जनसेवा, सुशासन एवं राष्ट्र निर्माण के 12 गौरवशाली वर्षों को समर्पित तीन दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन राघवेंद्र राव सभा भवन में किया गया। प्रदर्शनी के अंतिम दिन बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने पहुंचकर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
प्रदर्शनी के समापन अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं धरमलाल कौशिक, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष रजनीश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति बांधी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विगत 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए हैं। प्रदर्शनी में केंद्र सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं, अधोसंरचना विकास, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान हितैषी निर्णयों तथा भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका को आकर्षक छायाचित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।
इस अवसर पर बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश सेवा, सुशासन और विकास की जो नई कार्य संस्कृति स्थापित हुई है, वह भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ा रही है। प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को सरकार की उपलब्धियों एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य किया गया।
कार्यक्रम में सोमेश तिवारी, राजेश त्रिवेदी, किशोर राय, अजीत सिंह भोगल, रामकुमार कौशिक, वंदना जेंड्रे, देवेंद्र कौशिक, प्रदर्शनी संयोजक, रितेश अग्रवाल एवं ऋषभ चतुर्वेदी, निखिल केशरवानी, जया पांडे, हनीफ खान, मनोज दुबे, राघवेंद्र झा, तुलसी बघेल, दिनेश कौशिक, वैभव गुप्ता, तुसार चंद्राकर, अंकित मिश्रा, सन्नी केसरी, अंकित पाल, शाहिद रजा, रवि बरगाह, अंकित गुप्ता, घनशाम कौशिक, मोहन डोहरिया, हरीश साहू, सरोज साहू, यश गौरहा, गिरी राव, कृष्णा पांडे, भृगु अवस्थी, विवेक शर्मा, पृथवी श्रीवास, अजय कश्यप, राजू माणिकपुरी, शेखर साहू सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। प्रदर्शनी के सफल आयोजन के लिए भाजपा बिलासपुर शहर एवं ग्रामीण जिला की ओर से सभी आगंतुकों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।

