मन की बात के 135वें संस्करण को भाजपा महाराष्ट्र मंडल टिकरापारा में सामूहिक रूप से सुना, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह


बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें संस्करण का प्रसारण रविवार को भारतीय जनता पार्टी के महाराष्ट्र मंडल टिकरापारा में सामूहिक रूप से देखा और सुना गया। कार्यक्रम में पूर्वी मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर प्रधानमंत्री के विचारों को आत्मसात किया तथा राष्ट्र निर्माण और जनसेवा के संकल्प को दोहराया।
इस अवसर पर मंडल प्रभारी प्रवीर सेन गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम देशवासियों को प्रेरित करने वाला मंच बन चुका है। इसके माध्यम से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों की प्रेरणादायी कहानियां सामने आती हैं और नागरिकों में राष्ट्रहित के प्रति सकारात्मक सोच विकसित होती है।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राकेश लालवानी, मंडल उपाध्यक्ष विकास सलूजा, मंडल महामंत्री आशुतोष शर्मा, मंडल महामंत्री शेखर पाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष लोकेश्वरी राठौर, युवा मोर्चा अध्यक्ष देवाशीष दत्ता, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष नितेश बोले सहित मंडल के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री द्वारा साझा किए गए विचारों और संदेशों पर चर्चा की तथा उन्हें समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन में उत्साहपूर्ण वातावरण रहा और सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती एवं राष्ट्रहित में निरंतर सक्रिय रहने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *