‘अपनों से मुलाकात’ कार्यक्रम में विधायक अमर अग्रवाल ने सुनी कार्यकर्ताओं की बातें, समस्याओं के समाधान का दिलाया भरोसा
बिलासपुर। बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अमर अग्रवाल ने ‘अपनों से मुलाकात’ कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के नागरिकों से आत्मीय भेंट कर उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। सभी ने विधायक का पुष्पगुच्छ एवं फूलमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि जनता से सीधे संवाद करना, उनकी समस्याओं को सुनना और उनके त्वरित समाधान के लिए प्रयास करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है तथा जनसेवा के लिए वे हमेशा प्रतिबद्ध रहेंगे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से विधायक को अवगत कराया, जिनके समाधान के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर शीघ्र कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। विधायक ने कहा कि ऐसे संवाद कार्यक्रमों से जनता और जनप्रतिनिधि के बीच विश्वास और मजबूत होता है तथा विकास कार्यों को गति मिलती है।
कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के सोशल मीडिया प्रभारी अभिषेक घोरे सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने विधायक अमर अग्रवाल के जनसंपर्क अभियान और जनसमस्याओं के प्रति उनकी संवेदनशील कार्यशैली की सराहना की।
कार्यक्रम के अंत में विधायक अमर अग्रवाल ने उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “आपका साथ ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। आपसे मिलना, आपकी बातें सुनना और आपकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना ही मेरा संकल्प है।” उन्होंने भविष्य में भी ऐसे जनसंवाद कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने की बात कही।
इन सभी बातों के लिए शहर विधायक अमर अग्रवाल को अनूसूचित जाति मोर्चा के सोशल मीडिया प्रभारी श्री अभिषेक घोरे ने बहुत बहुत धन्यवाद कहा

