बाराद्वार में छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न, पत्रकारों की एकजुटता और हितों की रक्षा पर हुआ मंथन


बाराद्वार—छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ का संभाग स्तरीय सम्मेलन गुरुवार को बाराद्वार स्थित अंबेडकर भवन में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। सम्मेलन में विभिन्न जिलों एवं विकासखंडों से बड़ी संख्या में पत्रकारों ने भाग लेकर संगठन की मजबूती, पत्रकारों के अधिकारों और समाज में पत्रकारिता की भूमिका पर विस्तृत चर्चा की।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती मां के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई इसके पश्चात मंचासीन समस्त अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया मंच पर  मुख्य अतिथि आयुष शर्मा सभापति जिला पंचायत सक्ती ,विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण कुर्रे, उपाध्यक्ष जितेश शर्मा के साथ छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश चंद्र अग्रवाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष देवदत्त तिवारी, प्रदेश महासचिव भूपेंद्र पांडे, प्रदेश संगठन सचिव विनोद बघेल, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सृष्टि सिंह तथा संगठन सचिव छोटा भाई सहित अन्य पदाधिकारी मंचासीन रहे।

मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और समाज की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को अपने अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए संगठित रहना होगा। एक मजबूत संगठन ही पत्रकारों की आवाज को प्रभावी ढंग से शासन तक पहुंचा सकता है।

मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण कुर्रे ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं तो वहीं नगर पंचायत उपाध्यक्ष ने कहा कि पत्रकार द्वारा किया गया कार्य चुनौती पूर्ण होता है हम पत्रकारों के कार्यों की सराहना करते हैं वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार कठिन परिस्थितियों में रहकर निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता करते हैं। ऐसे में पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और हितों के संरक्षण के लिए सरकार को भी गंभीर पहल करनी चाहिए। सम्मेलन में पत्रकारों के सामाजिक, आर्थिक एवं व्यावसायिक हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

सम्मेलन में मस्तूरी, बांकीमोंगरा (कोरबा), बमहनीडीह, जांजगीर, चांपा, बिलासपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए पत्रकारों ने सहभागिता करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। सभी ने पत्रकारों के बीच आपसी समन्वय, एकता और सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त किया। बड़ी संख्या में पत्रकारों की गरिमामयी उपस्थिति ने इस संभागीय सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल आयोजन बना दिया। सम्मेलन का समापन संगठन को मजबूत बनाने तथा पत्रकारों के हितों के लिए निरंतर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *