डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं  जयंती पर भाजपाइयों ने उनके आदर्श को किया याद

बिलासपुर। अपनी अपार लोकप्रियता की वजह से आज 22 राज्यों में भाजपा की सरकार है इसके साथ ही लगातार 12 वर्षो तक केन्द्र में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार है। श्री नरेन्द्र मोदी जी देश में एक ऐसे प्रधानमंत्री है जो लगातार 12 वर्षो से अधिक समय तक लगातार प्रधानमंत्री पद को सुशोभित करने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री है।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय भाजपा जिला कार्यालय में भारी संख्या में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उक्त बाते कही। डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं स्मारक पक्ष के अवसर पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 125 वर्ष पूर्व जन्में व्यक्ति को आज 125 वर्ष बाद भी श्रद्धा पूर्वक याद किया जा रहा है। उन्होंने श्री मुखर्जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्री मुखर्जी कलकत्ता यूनिवर्सिटी में 33 वर्ष की उम्र में कुलपति नियुक्त हुए थे। उन्होंने कहा कि भारत पाकिस्तान के बंटवारे के समय श्री मुखर्जी ने बंगाल और पंजाब का विभाजन नहीं होने दिया। श्री पाण्डेय ने बताया कि श्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी हिन्दु महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे है। उन्होंने कहा कि बंगाल की वर्तमान स्थिति रेल जेल तेल के बाद अब भेल (झालमुड़ी) पर आधारित है। अब वहॉ भारतीय जनता पार्टी सरकार की स्थापना पहली बार हुई है। इसके फलस्वरूप पं.बंगाल में विकास की स्थिति में काफी परिवर्तन निकट भविष्य में देखने को मिलेगी। इसकी शुरूवात वहॉ शुभेन्दु सरकार के बनते ही हो गई है। देश की एकता अखंडता को बनाये रखने के लिये मानपुर में अधिवेशन रखा गया था जिसमें धारा 370 को हटाने का प्रस्ताव लाया गया था किन्तु 66 वर्षो के सतत् संघर्ष रहने के बाद अब हमें कश्मीर से धारा 370 को हटाने में सफलता मिली। इसी के फलस्वरूप आज कश्मीर के लाल चौक में तिरंगा फहरा रहा है।
बिल्हा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि श्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रभक्त के साथ ही एक कानूनविद भी रहे। कलकत्ता विश्वविद्यालय के कुलपति भी रहे, किन्तु 33 वर्ष की उम्र में उन्होंने कुलपति का पद त्याग कर राजनीति में प्रवेश किया। प्रारंभ में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने आज की बैठक के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह, क्रेडा के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, बिलासपुर संभाग प्रभारी व महापौर जगदीश रामू रोहरा, भाजपा प्रदेश मंत्री हर्षिता पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, महापौर पूजा विधानी, गुलशन ऋषि, विनोद सोनी, अमरजीत सिंह दुआ, रामदेव कुमावत, चंद्रप्रकाश बाजपेयी, वाणी राव, प्रदीप कौशिक, सोमेश तिवारी, अजीत सिंह भोगल, संतोष कौशिक, प्रवीण दुबे, पेंगन वर्मा, पुनीता डहरिया, रानू सिदार, रितेश अग्रवाल, केके शर्मा, दुर्गेश पाण्डेय, वैभव गुप्ता, दिनेश राजपूत, घनश्याम कौशिक, तुलसी बघेल, श्याम सिंह ध्रुव, लक्ष्मीनारायण कश्यप, शैलेन्द्र यादव, देवेन्द्र पाठक, मनोज सोनी, एस.श्रीनिवास राव, उमाशंकर कश्यप, इन्द्रजीत क्षत्री, दिनेश साहू, नैनलाल साहू सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *