भाजपा पार्षद दल की बैठक में संगठनात्मक मजबूती और जनहित कार्यों पर मंथन, संभाग प्रभारी जगदीश रामू रोहरा ने दिए मार्गदर्शन


बिलासपुर—- भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, बिलासपुर में शनिवार को भाजपा पार्षद दल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, नगर निगम क्षेत्र में जनहित के कार्यों को गति देने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को भाजपा के संभाग प्रभारी जगदीश रामू रोहरा ने संबोधित करते हुए पार्षदों से कहा कि वे जनता के बीच लगातार सक्रिय रहें और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक जनप्रतिनिधि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए सेवा और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे।
बैठक में बिलासपुर की महापौर पूजा विधानी, सभापति विनोद सोनी, भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, एमआईसी सदस्य एवं भाजपा पार्षदगण उपस्थित रहे। सभी ने नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की तथा नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सुझाव साझा किए।
बैठक के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने, बूथ स्तर तक समन्वय बढ़ाने तथा आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी विशेष चर्चा हुई। जनप्रतिनिधियों से आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान कराने और नियमित रूप से क्षेत्र का भ्रमण कर जनता से संवाद बनाए रखने का आह्वान किया गया।
बैठक में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों ने संगठन के निर्देशों का पालन करते हुए विकास और जनसेवा के कार्यों को पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
इन सभी बातों के लिए और शहर विकास के लिए भाजपा के संभाग प्रभारी जगदीश रामू रोहरा को अनूसूचित जाति मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी श्री अभिषेक घोरे ने धन्यवाद कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *