लगभग 4 करोड़ रुपये की लागत से सरकंडा क्षेत्र में विकास कार्यों का भूमिपूजन, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को मिलेगी नई गति


बिलासपुर। नगर निगम बिलासपुर के जोन क्रमांक-08 अंतर्गत सरकंडा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में लगभग 4 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं बिलासपुर नगर विधायक अमर अग्रवाल ने विकास कार्यों का शुभारंभ करते हुए कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।
कार्यक्रम में जनकार्य प्रभारी बंधु मौर्य, जोन अध्यक्ष राजेश दुसेजा, एम.आई.सी. सदस्य विजय ताम्रकार, श्याम साहू, सुनीता जगत, पार्षद अंचल दुबे, तिहारी जायसवाल, संगीता परिहार, भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सिंह, बिलासपुर नगर निगम की महापौर पूजा विधानी सहित निगम के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे।
भूमिपूजन के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से सरकंडा क्षेत्र में सड़क, नाली, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार होगा। इससे नागरिकों को बेहतर एवं सुगम अधोसंरचना का लाभ मिलेगा और क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्राप्त होगी।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि जनसहयोग और जनप्रतिनिधियों के समन्वय से विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्रवासियों का जीवन और अधिक सुविधाजनक बनेगा तथा सरकंडा क्षेत्र विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

शहर में हो रहे विकास कार्यों के लिए भाजपा अनूसूचित जाति मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी श्री अभिषेक घोरे जी ने शहर विधायक अमर भैय्या को धन्यवाद कहा