यादव समाज की प्रतिदनिधि मंडल मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मिले

रायपुर- यादव समाज छत्तीसगढ़ सामाजिक मुद्दों को लेकर माननीय श्री विष्णुदेव साय से विभिन्न मुद्दों को लेकर मुलाकात किये।प्रदेश मीडिया प्रभारी शशिकांत यदु ने बताया कि छ ग में गौवंश की संरक्षण व्यवस्था को सुदृढ़ करने प्रदेश में गौवंश की स्थिति अत्यंत दयनीय है । गांवों में चारागाह समाप्त हो गया है वहीं कृषि कार्य के आधुनिकीकरण होने के कारण किसान पैरा एकत्रीकरण नहीं कर पा रहे हैं।चारा की समस्या हो रही है ।आज गौवंश का पालन करना कठिन हो रहा है। सड़कों पर ठोकर खाने मजबूर है ‌रोजाना हजारों गौवंश सड़क दुर्घटना में मारी जा रही है
चारागाह भूमि को आरक्षित किया जावे।कंपोस्ट खाद बनाने गौपालकों, चरवाहों को प्रशिक्षण दिया जावे।पशु सेवकों /चरवाहों को प्रति माह 15000 रुपए दिया जाए।
गौ वंश पालन हेतु शेड निर्माण की राशि में बढ़ोतरी किया जावे।
घुमंतू गौवंश के गले में रेडियम पट्टी शासन द्वारा लगाई जावे।
गौवंश के अवैध तस्कर पर निगरानी बढ़कर करवाई किया जावे ।दस लाख रुपये का पशुपालन ऋण बिना गारेंटी के उपलब्ध कराने। यादव समाज को गौ सेवा आयोग में वर्तमान में उपाध्यक्ष पद देने की मांग प्रमुखता से रखी गई।
यादव समाज से परमानंद प्रदेशाध्यक्ष प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ, नरोत्तम यदु प्रदेश महासचिव,शोभाराम यादव प्रदेश अध्यक्ष देशहा यादव समाज,सुरज यादव नवीन यदु उपाध्यक्ष,ललित यादव, रमाकांत यादव , विश्व राज यादव एवं सामाजिक जन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *