संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर कालकर कुंज में “650वीं जयंती संदेश कार्यक्रम” का हुआ आयोजन

बिलासपुर, 26 जुलाई।
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में उनके समरसता, समानता एवं मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान संपूर्ण भारत वर्ष में “650वीं जयंती संदेश कार्यक्रम” का आयोजन किया जा रहा है।
यह कार्यक्रम रविवार, 26 जुलाई 2026 को सायं 4:00 बजे कालकर कुंज, संघ कार्यालय, मनोहर टॉकीज के पास, जुना बिलासपुर में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री ध्रुव मीरशा (अध्यक्ष, चर्म शिल्पकार आयोग, छत्तीसगढ़) तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री शांतनु मुखोपाध्याय, अध्यक्ष, श्री माधव प्रेरणा केंद्र रहे। वहीं मुख्य वक्ता के रूप में श्री रमेश वर्मा, प्रांत बौद्धिक शिक्षण प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, छत्तीसगढ़ प्रांत, गुरु रविदास जी के जीवन, कृतित्व एवं उनके प्रेरणादायी संदेशों पर उद्बोधन सुनने को मिला।
कार्यक्रम का आयोजन श्री माधव प्रेरणा केंद्र, बिलासपुर द्वारा किया गया। समाज के सभी प्रबुद्धजनों, युवाओं, मातृशक्ति एवं वरिष्ठ नागरिक जन कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *