प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों के लिए सुरcक्षा कवच, 14 अगस्त तक अवश्य कराएं फसल बीमा : दिनेश राजपूत

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा बिलासपुर शहर के जिलाध्यक्ष दिनेश राजपूत “गुरूजी” ने जिले के सभी किसानों से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) के अंतर्गत खरीफ वर्ष 2026 की फसलों का बीमा अंतिम तिथि 14 अगस्त 2026 से पूर्व अनिवार्य रूप से कराने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले आर्थिक नुकसान से सुरक्षा प्रदान करती है और विपरीत परिस्थितियों में किसानों के लिए संबल का कार्य करती है।
श्री राजपूत ने बताया कि बिलासपुर जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का क्रियान्वयन एचडीएफसी ईआरजीओ जनरल इंश्योरेंस कंपनी के माध्यम से किया जा रहा है। अतः जिले के किसान निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना फसल बीमा अवश्य कराएं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर योजना का पूरा लाभ प्राप्त हो सके।
श्री राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों की आय बढ़ाने तथा खेती को अधिक सुरक्षित और लाभकारी बनाने के उद्देश्य से अनेक किसान हितैषी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना उनमें सबसे महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है, जिसके माध्यम से किसानों को अतिवृष्टि, अल्पवृष्टि, सूखा, बाढ़, ओलावृष्टि, चक्रवात, जलभराव तथा अन्य प्राकृतिक आपदाओं से फसलों को होने वाले नुकसान की स्थिति में आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है।
उन्होंने बताया कि खरीफ 2026 में धान, मक्का, सोयाबीन, मूंगफली, उड़द, मूंग, तिल, कोदो, कुटकी, रागी सहित अधिसूचित फसलों का बीमा कराया जा सकता है। ऋणी एवं अऋणी दोनों प्रकार के किसान इस योजना का लाभ ले सकते हैं। किसान अपने निकटतम बैंक, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति, लोक सेवा केंद्र (CSC) अथवा राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल के माध्यम से निर्धारित समय सीमा के भीतर फसल बीमा करवा सकते हैं।
भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री राजपूत ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि बीमा कराने से पूर्व अपने आधार नंबर, बैंक खाते तथा मोबाइल नंबर का सत्यापन एवं अद्यतन अवश्य करा लें, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की दावा राशि सीधे उनके बैंक खाते में समय पर प्राप्त हो सके। उन्होंने किसानों से अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए शीघ्र फसल बीमा कराने का आग्रह किया।
श्री राजपूत ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के हितों की रक्षा और उनकी आर्थिक समृद्धि के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। प्रत्येक किसान तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचे, इसके लिए भाजपा किसान मोर्चा भी लगातार जनजागरण अभियान चलाकर किसानों को जागरूक कर रहा है। उन्होंने जिले के सभी किसानों से इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाने तथा अपने आसपास के किसानों को भी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जोड़ने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *