देवरी खुर्द शराब भट्टी में दिनदहाड़े आटो चालक की हत्या, आरोपी मौके से फरार

बिलासपुर – तोरवा थाना क्षेत्र में सोमवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब देवरीखुर्द मोड़ के पास स्थित शराब दुकान परिसर में एक ऑटो चालक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की लाश उसी की ऑटो के अंदर खून से लथपथ हालत में मिली। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, शराब दुकान परिसर में खड़ी ऑटो क्रमांक CG 10 T 0731 के पीछे सीट के नीचे एक व्यक्ति के बैठे होने की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची तोरवा पुलिस ने देखा कि व्यक्ति के सीने और पेट से भारी मात्रा में खून निकल रहा था। जांच करने पर उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान उनके बेटे ने शिव नंदन साहू, निवासी देवरीखुर्द के रूप में की है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, अज्ञात आरोपी ने चाकू  से हमला कर ऑटो चालक की हत्या की है।

पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *