अमलीमालगी-दामापुर से कवर्धा मार्ग बदहाल, गड्ढों में भरे पानी में ग्रामीणों ने लगाए कनेर के फूल

अमलीमालगी-दामापुर से कवर्धा जाने वाला मुख्य मार्ग इन दिनों बेहद खराब स्थिति में है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिनमें बारिश का पानी भर जाने से राहगीरों एवं वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सड़क की बदहाली को लेकर लोगों ने अनोखे अंदाज में अपना विरोध दर्ज कराया। ग्रामीणों ने गड्ढों में भरे पानी के बीच कनेर के फूल लगाकर सड़क की स्थिति की ओर जिम्मेदार विभाग का ध्यान आकर्षित किया।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि बारिश के दौरान गड्ढों की गहराई का अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो जाता है। इससे आए दिन वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी होती है।

मौके पर प्रशांत खांडे, इंद्रजीत चतुर्वेदी, लखन सिगरौल, शुभम, दुरबीन, अंशू, ओमकार, रोहित, टेकराम, पंचू, राजेश, महेंद्र, भोली, पुसईया, सतरूपा, मेघऊ, फुलवारी, निर्मल, नागेश्वर और अरुण सहित आसपास के सभी गांवों के लोग मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग एवं प्रशासन से मांग की है कि मार्ग का जल्द निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत कार्य कराया जाए, ताकि लोगों को आवागमन की समस्या से राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *