बिलासपुर, ओंकारेश्वर महादेव मंदिर सागा ले आउट शुभम विहार बिलासपुर में श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को रूद्राभिषेक किया गया। इस अवसर पर ओंकारेश्वर महादेव मंदिर के पूजा समिति के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने रूद्राभिषेक करने के पश्चात कहा कि श्रावण मास में भगवान शिव का रूद्राभिषेक और पूजा,आराधना विशेष रूप से फलदायी होती है। मंदिर के संस्थापक संरक्षक और अध्यक्ष डॉ रमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने श्रद्धालुओं से अपील की,कि चूंकि श्रावण मास में

श्रद्धालुओं की संख्या में अचानक वृद्धि के कारण पंक्तिबद्ध और अपनी बारी आने पर ही जलाभिषेक करें इससे मंदिर का अनुशासन और व्यवस्था बनी रहेगी और श्रद्धालुओं को किसी अव्यवस्था का सामना नहीं करना पड़ेगा। मंदिर के कोषाध्यक्ष शंकर गेंदले ने श्रद्धालुओं द्वारा अनुशासन बनाए रखने पर उपस्थित लोगों की प्रशंसा की। मंदिर कार्यकारिणी के सदस्य और मानस मर्मज्ञ श्री विष्णु कुमार तिवारी ने रूद्राभिषेक में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं का धन्यवाद ज्ञापित किया ।

इस अवसर पर समाजसेवी शैलेन्द्र सिंह कछवाहा, मोहन शर्मा, निशांत श्रीवास्तव, राज सिंह कछवाहा, दिलीप मरकाम, शुभम मिश्रा, श्रीमती ऊषा श्रीवास्तव, दया मती अवस्थी, रानू वाजपेयी,सोनिया गेंदले, गौरी तिवारी,नीलिमा गेंदले,मीनी विश्वकर्मा,शालू गेंदले, शकुन्तला पगोटे, प्राची, अर्चना सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन उपस्थित थे।
डॉ रमेश चन्द्र श्रीवास्तव(आई.एस.एस.)
अध्यक्ष, ओंकारेश्वर महादेव मंदिर सागा ले आउट शुभम विहार बिलासपुर छत्तीसगढ़


