बिलासपुर। वसंत विहार स्थित शिव मंदिर में वीणा म्यूजिकल ग्रुप के तत्वावधान में भक्तिमय भजन संध्या का आयोजन किया गया। संचालिका नीलम धुर्वे के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में कलाकारों ने मधुर भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। मंदिर परिसर में उपस्थित सभी भक्तों ने भजनों का आनंद लिया और भक्तिमय वातावरण में शिव आराधना की।
कार्यक्रम में विभिन्न कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधा। आयोजन में नीलम धुर्वे, संगीता साहू, प्रेमलाल साहू, नीलम चौधरी, रेखती शर्मा, पार्थ जी, चिन्मई शर्मा, मोही शर्मा, ममता पाण्डेय, विमला साहू, रश्मि दूबे, मनोज यादव, ममता साहू, पवित्री श्रीवास एवं इन्दु सिंह सहित अन्य कलाकारों की सहभागिता रही।
कार्यक्रम के दौरान भजनों की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु भी भाव-विभोर नजर आए। आयोजन ने धार्मिक आस्था के साथ संगीत और भक्ति का सुंदर संगम प्रस्तुत किया। उपस्थित लोगों ने वीणा म्यूजिपकल ग्रुप के इस प्रयास की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों की अपेक्षा जताई।


