वर्तमान में महंगाई के चलते रसोई का बजट पूरी तरह से बिगडा–बिलासपुर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सिंह

बिलासपुर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सिंह जी ने कहा कि वर्तमान में महंगाई के चलते रसोई का बजट पूरी तरह से बिगड गया है। केंद्र और राज्य सरकार बढ़ती महंगाई को रोकने में पूर्णतः असफल साबित हुआ है। शक्कर प्याज दाल पेट्रोल डीजल गैस व तेल के साथ साथ अन्य खनिज सामग्री के लगातार दाम में वृद्धि का असर आज रसोई के साथ-साथ होटल में भी में देखने को मिल रहा है। लगातार वृद्धि से गरीब व मध्यवर्ग जनता काफी परेशान है। अभी के वर्तमान स्थिति देखा जाये तोआमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया के दौर से आमजन मानस गुजर रहे। महंगाई के मार से जहां आमजन मानस का बजट बिगड़ गया हैं ।वहीं इसका सीधा असर होटलों में भी देखने को मिल रहा है। त्योहार के समय में लगातार सामग्री के दाम में वृद्धि किए जाने से आमजन मानस में आज आक्रोश व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *