
डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट पर्यावरण केअंतर्गत लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने सेंट जेवियर स्कूल जबड़ापारा में पौधारोपण के साथ-साथ सड़क सुरक्षा का संदेश दिया उपस्थित सदस्यों में अध्यक्ष संजना मिश्रा सचिव मंजू मिश्रा रीजन चेयरपर्सन अर्चना तिवारी जोन चेयरपर्सन रश्मि लता मिश्रा जी सलमा बेगम ने उपस्थित होकर स्कूल के प्रागंढ़ में 10 पौधे लगाए


जिसमें आयुर्वेदिक पौधे के साथ-साथ फलदार एवं छायादार पौधे शामिल थे क्लब के सभी सदस्यों ने स्कूल स्टाफ एवं बच्चों के साथ मिलकर पौधारोपण करते समय एक पेड़ एक जिंदगी को चरितार्थ करते हुए स्वयं के नाम से एक पौधा लगाया और क्लब पदाधिकारी ने नाम के अनुसार तख्ती भी लगाई ताकि बच्चे इनसे प्रभावित होकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक हो सके डिस्ट्रिक्ट से प्राप्त प्रोजेक्ट रोड सेफ्टी के अंतर्गत माइक्रो चेयरपर्सन लायन वी श्रद्धा राव को इस प्रोग्राम में आमंत्रित किया गया ताकि बच्चों को सड़क सुरक्षा के प्रति


जागरूक किया जा सके उनके मार्गदर्शन में बैनर और पोस्टर के द्वारा यह संदेश दिया कि जिस तरह से पौधा रोपण करके उनका संरक्षण आवश्यक है इसी तरह से हम बच्चों को अपने जीवन की भी रक्षा करना चाहिए और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए सभी को इससे अवगत कराना चाहिए पंपलेट छपवाकर स्कूल प्रांगण में रोड सेफ्टी के नियमों की जानकारी दी गई इसके साथी लायन विजय राव भी उपस्थित रहे आए हुए अतिथियों एवं स्कूल की प्रिंसिपल शाइस्ता बेगम जी को पौधे के रूप में स्मृति चिन्ह देखकर पर्यावरण संरक्षण का वसुंधरा क्लब में संदेश दिया

