बिलासपुर। शासकीय आश्रय दत्त कर्मशाला में श्रीमती सोनी घनशानी एवं मास्टर रेयांश घनशानी के जन्मदिन के अवसर पर शांता फाउंडेशन द्वारा भोजन सेवा का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य के माध्यम से कर्मशाला में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चों को भोजन कराया गया।
इस अवसर पर बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। भोजन सेवा के दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी नजर आई। शांता फाउंडेशन की ओर से किए गए इस प्रयास का उद्देश्य जरूरतमंद एवं प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चों के साथ खुशियां साझा करना और सेवा भावना को बढ़ावा देना रहा।
शांता फाउंडेशन के संस्थापक नीरज गेरनानी ने कहा कि जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों को जरूरतमंदों के साथ खुशियां बांटकर मनाना सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन आगे भी इसी प्रकार के सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के जरूरतमंद वर्ग तक सहयोग पहुंचाने का प्रयास करता रहेगा।
कार्यक्रम में सृष्टि सिंह,संदीप घनशानी,बंटी किसनानी एवं वैशाली बोले सहित शांता फाउंडेशन से जुड़े सदस्य एवं अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों के साथ समय बिताया और उन्हें भोजन कराया। सेवा कार्य के दौरान बच्चों में खासा उत्साह और प्रसन्नता दिखाई दी।
शांता फाउंडेशन का यह आयोजन सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदना की भावना को सामने लाने वाला रहा।
जन्मदिन के अवसर पर शांता फाउंडेशन ने आश्रय दत्त कर्मशाला में की भोजन सेवा
