ग्राम पंचायत धनेली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया तीजा–पोरा मिलन खेल महोत्सव

धनेली, 11 सितंबर 2026। भारतीय जनता पार्टी ग्राम पंचायत धनेली द्वारा तीज मिलन खेल महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में पूरे गांव की मातृशक्ति एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर रस्साकशी, कुर्सी दौड़, चम्मच दौड़ सहित विभिन्न मनोरंजक खेलों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य तीज पर्व की परंपरा, आपसी भाईचारे एवं लोक संस्कृति को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला दिलेंद्र सिंह जी तथा कार्यक्रम संयोजक भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्री योगेश साहू जी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष टिकेंद्र साहू जी, सोहन साहू जी, जनक साहू जी, राहुल साहू यशवंत साहू (पूर्व पंच) तुषार साहू , ईशांत साहू मां लक्ष्मी संगठन समिति अध्यक्ष, भीमा साहू ,गणेश साहू , यशवंत साहू , रेशमी साहू, तन्नू साहू, अंगीता साहू, दीपिका साहू,लक्ष्मी, दुर्गा, गीतांजलि साहू सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रहीं। साथी कार्यक्रम में 17 सितंबर को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जो जन्म दिवस है उसमें दीपक उत्सव का घर-घर में कार्यक्रम मनाया जाए इसका हवन जनपद अध्यक्ष एवं योगेश साहू के द्वारा किया गया।।

कार्यक्रम ने पूरे गांव में उत्सव, उमंग और सामाजिक एकता का वातावरण बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *