अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन महिला इकाई छत्तीसगढ़ प्रांत द्वारा 23/10/2021 शनिवार को *विश्व हेम तेंदुआ दिवस, राष्ट्रीय तिल दिवस, कार्तिक की तृतीय, अजातशत्रु पंडित प्रेमनाथ डोगरा जन्म जयंती, किंतुर की महारानी चेनम्मा का जन्म तिथि,परमवीर चक्र सूबेदार जोगिंदर सिंह,गायक भूपेन हजारिका की पुण्य तिथि* पर आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम।

अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन महिला इकाई छत्तीसगढ़

प्रांत द्वारा विगत आठ माह से चल रहे नित्य आयोजित कार्यक्रम में 23/10/2021 शनिवार को *विश्व हेम तेंदुआ दिवस, राष्ट्रीय तिल दिवस, कार्तिक की तृतीय, अजातशत्रु पंडित प्रेमनाथ डोगरा जन्म जयंती, किंतुर की महारानी चेनम्मा का जन्म तिथि,परमवीर चक्र सूबेदार जोगिंदर सिंह,गायक भूपेन हजारिका की पुण्य तिथि* पर आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम।

कार्यक्रम की अध्यक्षा डॉ अनीता अग्रवाल ने मां के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर गणेश वंदना और पितरों जी की स्तुति से किया। उन्होंने बताया कार्तिक मास में हमे किन किन नियम का पालन कर स्नान, पूजा, व्रत करने चाहिए जिससे स्वस्थ तन मन के साथ अध्यात्म और बौद्धिक विकास हो आत्मिक शांति का अनुभव प्राप्त हो सके।
डॉ अनीता ने जो रसायन शास्त्र में पीजी और डबल गोल्ड मेडलिस्ट है ने *राष्ट्रीय तिल दिवस* के उपलक्ष में बताया *राष्ट्रीय तिल दिवस* के बारे में बताया एक तिल मापकी एक इकाई है। इसका उपयोग रसायन विभाग में किसी रासायनिक पदार्थ की मात्रा को व्यक्त करने के लिए किया जाता है। एवोगेड्रो की संख्या:उत्सव का समय और तारीख एवोगेड्रो की संख्या से ली गई है। अवागढ़ो की संख्या लगभग 6.02 × 1023 है। यह किसी पदार्थ के एक कण में कणों, परमाणुओं या अणुओं की संख्या के रूप में परिभाषित किया गया है। यह माप के सात आधार एसआई इकाइयों में से एक है। निरंतर एवोगैडरो का नाम 19 वीं शताब्दी के इतालवी वैज्ञानिक एमीडियो एवोगैड्रो के नाम पर रखा गया है। एवोगेड्रोकी संख्या एवोगेड्रो स्थिरांक से निकटता से संबंधित एक शब्द है।

*कार्यक्रम का संचालन उमा बंसल महासचिव* ने किया। उन्होंने सभी सदस्यों और अतिथियों का डिजिटल मंच से स्वागत कर अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनके उद्बोधन के लिए आमंत्रित किया।

*कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्राची गोयल* शिक्षिका डीपीएस स्कूल भिलाई ने अपने उद्बोधन में *विश्व हेम तेंदुआ दिवस* के उपलक्ष मे बतया इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य हिम तेंदुए के संरक्षण के महत्व को दर्शाना और इस अद्भुत जानवर के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। इस दिन को अवैध शिकार रोकने के उपायों पर भी जोर देने के साथ-साथ इसे हिम तेंदुए की सीमा वाले देशों में एक पर्यावरण संगठन के संदर्भ में प्रयासों को मजबूत करने के लिए भी मनाया है। 2015 को हिम तेंदुए के अंतर्राष्ट्रीय वर्ष के रूप में घोषित किया गया था।भारत में हिम तेंदुए सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर और पूर्वी हिमालयी क्षेत्रों में फैले हुए हैं।
उन्होंने आगे कहा *हमे प्रकृति के साथ जीना होगा तभी हम ईश्वर द्वारा रचित श्रृष्टि के साथ न्याय कर सकेगे*

*कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि नंदिनी चौधरी सिंगापुर* ने किंतुर की महारानी चेनम्मा की जन्म तिथि के उपलक्ष में अपने उद्बोधन में बताया रानी चेन्नम्मा की कहानी लगभग झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की तरह है। इसलिए उनको *कर्नाटक की लक्ष्मीबाई* भी कहा जाता है। वह पहली भारतीय शासक थीं जिन्होंने ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ सशस्त्र विद्रोह किया। भले ही अंग्रेजों की सेना के मुकाबले उनके सैनिकों की संख्या कम थी और उनको गिरफ्तार किया गया लेकिन ब्रिटिश शासन के खिलाफ बगावत का नेतृत्व करने के लिए उनको अब तक याद किया जाता है।

*कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि रंजना गर्ग गुजरात* ने परमवीर चक्र सूबेदार जोगिंदर सिंह बलिदान दिवस पर सूबेदार भारतीय सेना में कनिष्ठ कमीशंड अधिकारी का पद पर रहे। पाकिस्तान सेना में एक वरिष्ठ गैर-कमीशन अधिकारी , और पूर्व में ब्रिटिश भारतीय सेना में वायसराय के कमीशन अधिकारी थे । सूबेदार जोगिंदर सिंह सहनन एक भारतीय सेना के सैनिक थे, जिन्हें मरणोपरांत भारत का सर्वोच्च सैन्य वीरता पुरस्कार, परम वीर चक्र मिला था।

*कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि कमलेश बिंदिया* ने गायक भूपेन हजारिका के पुण्यतिथि पर अपनी अभिव्यक्ति में बताया भूपेन हाजरिका भारत के पूर्वोत्तर राज्य असम से एक बहुमुखी प्रतिभा के गीतकार, संगीतकार और गायक थे। इसके अलावा वे असमिया भाषा के कवि, फिल्म निर्माता, लेखक और असम की संस्कृति और संगीत के अच्छे जानकार भी रहे थे। वे भारत के ऐसे विलक्षण कलाकार थे जो अपने गीत खुद लिखते थे, संगीतबद्ध करते थे और गाते थे।इन्हे भारत रत्न, पद्मविभूषण, पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है।

*कार्यक्रम की सदस्य उषा कलानोरिया* ने अजातशत्रु पंडित प्रेमनाथ डोगरा जन्म जयंती के उपलक्ष में अपनी अभिव्यक्ति में बताया जम्मू-कश्मीर के भारत में पूर्ण विलय के पक्षधर पंडित प्रेमनाथ डोगरा का जन्म हुआ था। पंडित प्रेमनाथ डोगरा के नेतृत्व में प्रजा परिषद का गठन हुआ और ‘एक देश में एक प्रधान, एक विधान, एक निशान’ के नारे के साथ आंदोलन छेड़ दिया गया।कुछ समय बाद प्रजा परिषद का जनसंघ में विलय हो गया और पंडित जी एक वर्ष तक जनसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे।

कार्यक्रम की *वरिष्ट उपाध्यक्ष सुलोचना धनावत* ने संत कवि तुलसी दास जी के दोहे गाकर राम राम का सत्संग किया सुंदरकांड के दोहे रामकाज किये बिना कहां मोहे विश्राम गाया।

*प्रेमलता गोयल* उपाध्यक्ष ने आज के इतिहास में बताया
1764 – मीर कासिम बक्सर की लड़ाई में पराजित हुआ।
1910 – ब्लांश एस स्कॉट अमेरिका में अकेले हवाई जहाज उड़ाने बनाने वाली पहली महिला बनीं।

1764 – मीर कासिम बक्सर की लड़ाई में पराजित हुआ।
1910 – ब्लांश एस स्कॉट अमेरिका में अकेले हवाई जहाज उड़ाने बनाने वाली पहली महिला बनीं।
1922 – जर्मन सेना ने सैक्सनी का अधिग्रहण किया और वहाँ के सोवियत गणराज्य को कुचल दिया।
1942 – अल अलामीन के युद्ध में मित्र राष्ट्रों ने जर्मन सेना को पराजित किया।
1943 – नेता जी सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज की ‘झांसी की रानी ब्रिगेड़’ की सिंगापुर में स्थापना की।
1946 – त्रिग्वेली (नार्वे) सं.रा. संघ के प्रथम महासचिव नियुक्त। संयुक्त राष्ट्र महासभा की न्यूयार्क में पहली बार बैठक।
1978 – चीन और जापान ने चार दशकों से चले आ रही शत्रुता को औपचारिक रूप से समाप्त किया।
1980 – लीबिया एवं सीरिया द्वारा एकीकरण की घोषणा।
1989 – हंगरी सोवियत संघ से 33 वर्षों के बाद आजाद होकर एक स्वतंत्र गणराज्य बना।
1998 – जापान ने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद अपने पहले बैंक का राष्ट्रीयकरण किया।
2001 – नासा के मार्स ओडिसी अंतरिक्ष यान ने मंगल ग्रह की परिक्रमा शुरू की।
2001 – एप्पल ने आईपॉड बाज़ार में उतारा
2003 – भारत और बुल्गारिया ने प्रत्यर्पण संधि पर हस्ताक्षर किये।
2003 – विश्व के अकेले सुपरसोनिक विमान कानकोर्ड ने न्यूयार्क से अपनी आख़िरी उड़ान भरी।
2007 – कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय ने सीबीआई के पूर्व डायरेक्टर आर.के. राघवन को अपने नये सलाहकारी बोर्ड में नियुक्त किया।
2008 – नया कम्पनी विधेयक लोकसभा में पेश हुआ।
1778 – झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई के समान स्वतंत्रता सेनानी और कर्नाटक की वीरांगना रानी चेन्नम्मा का जन्म हुआ।
1894 – अजातशत्रु पंडित प्रेम नाथ डोगरा का जन्म हुआ
1898 – श्रमिक नेता खंडू भाई देसाई का जन्म हुआ।
1923 – राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री व भारत के उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत का जन्म हुआ।

1962 – परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक सूबेदार जोगिन्दर सिंह का निधन हुआ।
1973 – प्रसिद्ध महिला क्रांतिकारी नेली सेनगुप्ता का निधन हुआ।
2005 – ‘काशी’ (वर्तमान बनारस) के प्रसिद्ध साहित्यकार भोलाशंकर व्यास का निधन हुआ।
2011 – लोकप्रिय संगीतकार, गायक और संस्कृतिकर्मी भूपेन हज़ारिका का लंबी बीमारी के बाद निधन हुआ।

अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सभी की उपस्तिथि और अभिव्यक्ति के लिए आभार व्यक्त कर विश्व कल्याण की भावना से शांति पाठ द्वारा कार्यक्रम का विधिवत समापन किया गया।

कार्यक्रम में भगवती अग्रवाल, डिंपल अग्रवाल, नंदिनी चौधरी, कमलेश बोंदिया, रंजना गर्ग, कुसुम अग्रवाल, गिरिजा गोयल, मधु अग्रवाल, डिंपल अग्रवाल, सरिता गोयल, रेखा गर्ग, पुष्पा अग्रवाल, मीरा अग्रवाल, पूनम गोयल, प्रेमलता गोयल, उषा कलानौरिया, उमा बंसल व सभी सदस्यो ने अपनी अपनी अभिव्यक्ति और भजन प्रस्तुति से कार्यक्रम के सफल आयोजन में सक्रिय सहभागिता निभाई।