अंतराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन महिला इकाई छत्तीसगढ़ प्रांत द्वारा विगत साढ़े ग्यारह माह से प्रतिदिन आयोजित कार्यक्रम की श्रृंखला में 9/1/2022 रविवार को गूगल मीट पर *प्रवासी भारतीय दिवस, प्रकाश पर्व, वृंदावन लाल वर्मा,सुंदरलाल बहुगुणा,पार्श्व गायक महेंद्र कपूर,अनुषा दांडेकर अभिनेत्री, अभिनेता शरद मल्होत्रा, अभिनेता फरहान खान, कोरीयोग्राफर फरहा खान, हीमा दस, डॉ हरगोविंद खुराना, राम सुंदरदास जन्म तिथि और कमर जलालबादी, सर छोटूराम पुण्य तिथि* पर आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम।

*कुवैत की कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर नेहा लोया, सिंगापुर

की पैनासोनिक में इंटेलेक्चुअल एनालिस्ट पद पर कार्यरत इंजीनियर पायल अग्रवाल, मलेशिया कुआलालंपुर की फूड ब्लॉगर पूजा कलानोरिया, सिंगापुर की ग्रहणी बेदेही नंदिनी चौधरी और सिंगापुर की शिक्षिका मोनिका अग्रवाल को अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन ने किया प्रवासी भारतीय सम्मान से सम्मानित*

अंतराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन महिला इकाई छत्तीसगढ़ प्रांत द्वारा विगत साढ़े ग्यारह माह से प्रतिदिन आयोजित कार्यक्रम की श्रृंखला में 9/1/2022 रविवार को गूगल मीट पर *प्रवासी भारतीय दिवस, प्रकाश पर्व, वृंदावन लाल वर्मा,सुंदरलाल बहुगुणा,पार्श्व गायक महेंद्र कपूर,अनुषा दांडेकर अभिनेत्री, अभिनेता शरद मल्होत्रा, अभिनेता फरहान खान, कोरीयोग्राफर फरहा खान, हीमा दस, डॉ हरगोविंद खुराना, राम सुंदरदास जन्म तिथि और कमर जलालबादी, सर छोटूराम पुण्य तिथि* पर आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम।

कार्यक्रम की अध्यक्ष *डॉ अनीता अग्रवाल* ने बताया प्रवासी भारतीय दिवस के उपलक्ष में *कुवैत की कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर नेहा लोया, सिंगापुर की पैनासोनिक में इंटेलेक्चुअल एनालिस्ट पद पर कार्यरत इंजीनियर पायल अग्रवाल, मलेशिया कुआलालंपुर की फूड ब्लॉगर पूजा कलानोरिया, सिंगापुर की ग्रहणी बेदेही नंदिनी चौधरी और सिंगापुर की शिक्षिका मोनिका अग्रवाल को डिजिटल मंच पर आमंत्रित कर उनके उद्बोधन के बाद सभी को प्रवासी भारतीय सम्मान* से डिजिटली सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की संचालन कर्ता *डॉ प्रो श्रीमती अनीता अग्रवाल* ने कार्यक्रम का श्री गणेश अपने निवास स्थान पर विष्णु भगवान के फोटो पर रोली अक्षत का तिलक लगा, माल्यार्पण, दीप प्रज्वलित, पूजा अर्चना आरती आराधना कर गणेश वंदना और पितरों जी की स्तुति से किया।

सरिया इकाई की अध्यक्षा *डिंपल अग्रवाल* ने रविवार का महत्व बता सूर्य भगवान जी की कथा सुना गणेश वंदना भजन प्रस्तुत किया।

बाराद्वार इकाई की अध्यक्षा *उषा कलानौरिया* ने पितरों की कृपा के बारे में बता पितरों जी महाराज का भजन कर उनका आशीर्वाद की कामना की।

कोरबा इकाई की अध्यक्षा *भगवती अग्रवाल* ने सभी अतिथियों को तिलक लगा श्री फल और तुलसी मां का पौधा भेट कर स्वागत किया।

रायपुर इकाई की अध्यक्षा *पुष्पा अग्रवाल, कुसुम अग्रवाल, उमा बंसल, पूजा अग्रवाल, सिया अग्रवाल* ने मुख्य अतिथि , मुख्यवक्ता,कार्यक्रम के अध्यक्ष और विशिष्ट अतिथि का संक्षिप्त जीवन परिचय दे उन्हे उनके उद्बोधन के लिए बारी बारी से डिजिटल मंच पर आमंत्रित किया।

मुख्य अतिथि मुख्य वक्ता *भारत के महाराष्ट्र राज्य की कुवैत निवासी कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर नेहा लोया* ने प्रवासी भारतीय दिवस पर शुभकामनाएं प्रेषित कर अपने उद्बोधन में बताया वे सभी प्रवासी भारतीयों से उम्मीद रखती है की विदेश में अपने कार्य के समय टेक्नोलॉजी आइडिया को एकत्रित कर अपने वापसी पर अपनी मातृभूमि के विकास के लिए उसका उपयोग करे।

विशिष्ट अतिथि *छत्तीसगढ़ की बेटी सिंगापुर में इंजीनियर पैनासोनिक कंपनी में इंटेलेक्चुअल एनालिस्ट पद पर कार्यरत पायल अग्रवाल* ने *प्रवासी भारतीय दिवस* पर अपने उद्बोधन में बताया सिंगापुर में लिटिल इंडिया जगह में जब त्योहार मानने एकत्रित होते है तब वह होटल से आती पकवानों की खुशबू, मंदिर से आती अगरबत्ती की खुशबू से भारत अपने रिश्तेदारों की बहुत याद आती है।उन्होंने आगे बताया वे भविष्य में वापस भारत लौट भारत में ही सेटल हो उसके उत्थान के लिए कार्य करेंगी।

विशिष्ट अतिथि *बिहार की नंदिनी चौधरी जो वर्तमान में विगत दस वर्षो से सिंगापुर में निवासरत है* ने *प्रवासी भारतीय दिवस* पर अपनी अभिव्यक्ति में बताया उन्हे भारत और यह की मिट्टी लोगो की बहुत याद आती है यह वापस आ मातृभूमि के लिए अपना योगदान देना चाहती है।
उन्होंने बताया सारे जहा से अच्छा हिंदुस्तान हमारा।

विशिष्ट अतिथि *झारखंड की बेटी कुआलालंपुर मलेशिया में फूड बॉगलर पूजा कलानोरिया* ने *प्रवासी भारतीय दिवस* पर अपनी अभिव्यक्ति में बताया वे मलेशिया में भारतीय संस्कृति और भारतीय भोजन के स्वाद को बिखेरने में प्रयासरत है।जल्द ही भारत लौट भारतीय विकास में अपनी सहभागिता निभाना चाहती है।

विशिष्ट अतिथि *भारत की सिंगापुर में अध्यापिका मोनिका अग्रवाल* ने *प्रवासी भारतीय दिवस* पर अपनी अभिव्यक्ति में बताया सिंगापुर में करोना महाकाल में प्रत्येक नागरिक के जागरूक होने से अभी तक मात्र 30/35 की मृत्यु हुई है और वो भी बुजुर्गो की।मास्क पहनना अति अनिवार्य है सैनिटाइज करना भी सभी ने ट्रेस टुगेदर एप को डाउनलोड कर उसका टोकन प्रतिपाल इस्तेमाल कर रहे है।उन्होंने मंच से आहवान किया की सभी भारतवासी को भी इन नियमों का पालन करना चाहिए, अरोग्य सेतु एप को डाउनलोड करना चाहिए।

*डॉ अनीता अग्रवाल* ने *प्रवासी भारतीय दिवस* पर अपनी अभिव्यक्ति में बताया प्रवासी भारतीय दिवस भारत सरकार द्वारा प्रतिवर्ष 9 जनवरी को मनाया जाता है। इसी दिन महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से स्वदेश वापस आये थे। इस दिवस को मनाने की शुरुवात सन २००३ से हुई थी। प्रवासी भारतीय दिवस मनाने की संकल्पना स्वर्गीय लक्ष्मीमल सिंघवी के दिमाग की उपज थी। इसमें अपने क्षेत्र में विशेष उपलब्धि प्राप्त करने वाले भारतवंशियों का सम्मान किया जाता है तथा उन्हे *प्रवासी भारतीय सम्मान* प्रदान किया गया।
NRI या प्रवासी भारतीय दिवस भारत के विकास के प्रति प्रवासी भारतीय समुदाय के योगदान को चिह्नित करने के लिए और 9 जनवरी 1915, दक्षिण अफ्रीका से मुंबई की महात्मा गांधी की वापसी की भी याद दिलाता है।अप्रवासी भारतीयों की भारत के प्रति सोच, उनकी भावनाओं की अभिव्यक्ति के साथ ही उनकी अपने देशवासियों के साथ सकारात्मक बातचीत के लिए एक मंच उपलब्ध कराना।जो लोग भारत छोड़कर विश्व के दूसरे देशों में जा बसे हैं उन्हे प्रवासी भारतीय कहते हैं । वे विभिन्न देशों में रहते हैं, अलग भाषा बोलते हैं परन्तु वहां के विभिन्न क्रियाकलापों में अपनी महती भूमिका निभाते हैं। प्रवासी भारतीयों को अपनी सांस्कृतिक विरासत को अक्षुण्ण बनाए रखने के कारण ही साझा पहचान मिली है और यही कारण है जो उन्हें भारत से गहरे जोड़ता है।

विशिष्ट अतिथि *नंदिनी चौधरी सिंगापुर* ने *हिमा दास जन्मदिन* पर अपनी अभिव्यक्ति में बताया हिमा दास एक भारतीय धावक हैं। वो आईएएएफ वर्ल्ड अंडर-20 एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की 400 मीटर दौड़ स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। हिमा ने 400 मीटर की दौड़ स्पर्धा में 51.46 सेकेंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता। जिन्हें “ढिंग एक्सप्रेस” के नाम से भी जाना जाता है। हाल ही में गुवाहाटी में हुई अंतरराज्यीय चैंपियनशिप में उन्होंने गोल्ड मेडल अपने जीता था। इसके अलावा 18वें 2018 एशियाई खेल जकार्ता में हिमा दास ने दो दिन में दूसरी बार महिला 400 मीटर में राष्ट्रीय रिकार्ड तोड़कर रजत पदक जीता है।

विशिष्ट अतिथि *विजया डालमिया हैदराबाद* ने *डॉ. हरगोविंद खुराना जन्म जयंती* पर अपनी अभिव्यक्ति में बताया डॉ. हरगोविंद खुराना एक भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिक थे, जिन्हें सन 1968 में प्रोटीन संश्लेषण में न्यूक्लिटाइड की भूमिका का प्रदर्शन करने के लिए चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। उन्हें यह पुरस्कार साझा तौर पर दो और अमेरिकी वैज्ञानिकों के साथ दिया गया।

विशिष्ट अतिथि *सुशीला अग्रवाल शांतिनिकेतन* ने *राम सुंदर दास जन्म जयंती* ने अपनी अभिव्यक्ति में बताया राम सुंदर दास ( हिंदी : राम सुंदर दास ; 9 जनवरी 1921 – 6 मार्च 2015) एक भारतीय राजनीतिज्ञ और बिहार राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री थे । वह हाजीपुर निर्वाचन क्षेत्र से दो बार सांसद रहे ।

विशिष्ट अतिथि *पूजा अग्रवाल बैंगलोर* ने *प्रकाश पर्व* पर अपनी अभिव्यक्ति में बताया गुरु गोबिंद सिंह की जयंती 9 जनवरी को रविवार को पड़ रही है। वे सिखों के 10वें गुरु थे। गुरु जी ने ही खालसा पंथ की स्थापना की थी और सिखों को 5 ककार का सिद्धांत दिया था।

विशिष्ट अतिथि *माया पटवारी महाराष्ट्र* ने अपनी अभिव्यक्ति में बताया आज के दिन 1982 में पहली बार भारतीय दल अंटार्कटिका पहुंचा बर्फीले अंटार्कटिका महाद्वीप पर पहला भारतीय अभियान दल पहुंचा था। इस अभियान की शुरुआत 1981 में हुई थी और इस टीम में कुल 21 सदस्य थे, जिसका नेतृत्व डॉक्टर सैयद जहूर कासिम ने किया था। कासिम तब पर्यावरण विभाग के सचिव थे और राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान निदेशक का पद संभाल चुके थे। इस मिशन का लक्ष्य यहां वैज्ञानिक अनुसंधान करना था। इस दल ने अपनी यात्रा की शुरुआत गोवा से 6 दिसंबर, 1981 को की और अंटार्कटिका से 21 फरवरी, 1982 को वापस गोवा पहुंच गए।

विशिष्ट अतिथि *कमलेश बोंदिया झारखंड* ने अपनी अभिव्यक्ति में बताया 9/1/1915 में गांधीजी 21 साल बाद दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे थे, आते ही आजादी की लड़ाई में शामिल हो गए थे।

विशिष्ट अतिथि *राखी गर्ग राजस्थान* ने *सुन्दरलाल बहुगुणा जन्म जयंती* पर अपनी अभिव्यक्ति में बताया सुन्दरलाल बहुगुणा (9 जनवरी सन 1927 – 21 मई 2021) भारत के एक महान पर्यावरण-चिन्तक एवं चिपको आन्दोलन के प्रमुख नेता थे। उन्होने हिमालय के पर्वतीय क्षेत्रों में वनों के संरक्षण के लिए संघर्ष किया। उनकी पत्नी भी उनके अन्दोलन से जुड़ी हुईं थीं। १९७० के दशक में पहले वे चिपको आन्दोलन से जुड़े रहे और १९८० के दशक से २००४ तक के दशक में टिहरी बाँध के निर्माण के विरुद्ध आन्दोलन से। वे भारत के आरम्भिक पर्यावरण प्रेमियों में से एक हैं।

*कुसुम अग्रवाल* ने *वृंदावन लाल वर्मा, पार्श्व गायक महेंद्र कपूर, अनुषा दांडेकर अभिनेत्री, अभिनेता शरद मल्होत्रा, अभिनेता फरहान खान, कोरीयोग्राफर फरहा खान जन्म तारीख* पर उनके सभी कार्यों पर प्रकाश डाला।

*कीर्ति गर्ग* ने *कमर जलालबादी, सर छोटूराम पुण्य तिथि* पर अपनी अभिव्यक्ति में उनके जीवन के बारे में बता मंच से दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की।

*उमा बंसल महासचिव कोरबा और प्रेमलता गोयल उपाध्यक्ष अंबिकापुर* ने आज के मुख्य समाचार और इतिहास की मुख्य घटना पर प्रकाश डाला।
2012: लियोनल मेसी ने लगातार दूसरे वर्ष फीफा का बैलन डी’ओर (सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर) पुरस्कार जीता।
2002: माइकल जैक्सन को अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्ड में आर्टिस्ट ऑफ द सेंचुरी का अवॉर्ड दिया गया।
1970: सिंगापुर में संविधान को अपनाया गया।
1941: यूरोपीय देश रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में छह हजार यहूदियों की हत्या।
1934: अपनी आवाज के जादू से लाखों दिलों की धड़कन पर राज करने वाले गायक महेंद्र कपूर का जन्म हुआ। जिन्होंने नीले गगन के तले, चलो एक बार फिर से, मेरे देश की धरती, है प्रीत जहां की रीत सदा, अब के बरस तुझे धरती की रानी कर देंगे जैसे गीतों को आवाज दी।
1873: यूरोपीय शासक नेपोलियन बोनापार्ट तृतीय की मृत्यु।
1811: विश्व में पहली बार महिलाओं का पहला गोल्फ टूर्नामेंट आयोजित किया गया।
1793: दुनिया के पहले गर्म हवा के गुब्बारे ने अमेरिका के फिलाडेल्फिया में उड़ान भरी थी।

*वरिष्ट सदस्या सुलोचना धनावत, पुष्पा अग्रवाल, मंजू गोयल, भगवती अग्रवाल, प्रेमलता गोयल* ने सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न भेट कर सम्मानित किया।

*हेमलता बंसल कोषाध्यक्ष* ने सभी सदस्यों को उनकी उपस्तिथि अभिव्यक्ति और भजन प्रस्तुति के लिए धन्यवाद ज्ञापित कर विश्व कल्याण की भावना से शांति पाठ द्वारा कार्यक्रम का विधिवत समापन किया गया।

डॉ नेहा लोया, पायल अग्रवाल, पूजा कलानोरिया, मोनिका अग्रवाल, नंदिनी चौधरी, उपमा अग्रवाल, भगवती अग्रवाल, उषा कलानौरिया, सिया अग्रवाल, कुसुम अग्रवाल, उमा बंसल, सुलोचना धनावत, पुष्पा अग्रवाल, कमलेश बोंदिया, सिया अग्रवाल, मंजू गोयल, पूजा अग्रवाल, रेखा गर्ग, राखी गोयल, सरिता अग्रवाल,पूनम गोयल, सुशीला अग्रवाल, विजया डालमिया, हेमलता बंसल, हेमलता मित्तल, प्रतिमा गुप्ता, राजकुमारी गुप्ता, सरला लोहिया, सीमा गुप्ता, निशा गोयल, मंजू पटवारी, डिंपल अग्रवाल, संगीता चौधरी, ने भजन प्रस्तुति से भक्तिमय वातावरण बना सभी सदस्यों को झूमने गाने के लिए प्रेरित किया। अपनी अपनी अभिव्यक्ति और भजन प्रस्तुति से कार्यक्रम को सफल बनाया।