30 सितंबर 2022 शुक्रवार को दोपहर 3 बजे से गूगल मीट पर चतुर्मास, शारदीय नवरात्रि, शुक्रवार, न्तर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस, बैंक अर्धवार्षिक लेखाबंदी, हरिजन सेवक संघ स्थापना दिवस,जकुमार दोरेंद्र सिंह जयन्ती, अ शान भारित्य गायक का जन्मदिन पर आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम।


डॉ अनीता अग्रवाल ने अपने निवास स्थान पर भगवान दरबार में मां दुर्गा के नवरूप की फोटो पर रोली अक्षत का तिलक लगा श्री फल पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण कर मंत्रोचार से दीप प्रज्वलित कर गणेश वंदना पितरों जी की स्तुति गुरु वंदना राष्ट्रगान से किया।
उन्होंने अपने स्वागत उद्बोधन में सभी अतिथियों और सदस्यों का स्वागत कर नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं बधाई प्रेषित की। नवरात्रि नौ दिन के पखवाड़े में उन्होंने बताया लगभाग 20 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है सभी चयनित विजेताओं को दशहरा के दिन प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। प्रतिदिन भजन कीर्तन पाठ जा आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने नवरात्रि की बधाई दे बताया ये समय स्वयं की शुद्धि का है हमे स्वयं के मान वाणी को स्वच्छ कर चिंतन मनन अध्यात्म की ओर ले जाना चाहिए जिससे शुद्ध चित से हम स्वयं, परिवार, समाज और राष्ट्र की शांति कल्याण के लिए समर्पित हो सकते है।
हमे शांत मन प्रसन्न चित्त से मां दुर्गा की आराधना, ध्यान, व्रत, उपवास यथाशक्ति भजन, कीर्तन करना चाहिए दुर्गा चालीसा, चांदी पाठ, दुर्गा सप्तश्री, ललिता सहस्रनामा का पाठ करना चाहिए।

अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन महिला इकाई छत्तीसगढ़ प्रांत द्वारा विगत बीस माह से प्रतिदिन आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम की श्रृंखला में 30 सितंबर 2022 शुक्रवार को दोपहर 3 बजे से गूगल मीट पर चतुर्मास, शारदीय नवरात्रि, शुक्रवार, न्तर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस, बैंक अर्धवार्षिक लेखाबंदी, हरिजन सेवक संघ स्थापना दिवस,जकुमार दोरेंद्र सिंह जयन्ती, अ शान भारित्य गायक का जन्मदिन पर आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम।

भगवती अग्रवाल अध्यक्ष कोरबा इकाई मीडिया प्रभारी ने कार्यक्रम का कुशल संचालन करते हुए सभी अतिथियों का स्वागत कर सभी को बारी बारी से उनके उद्बोधन के लिए आमंत्रित किया।

कार्यक्रम अध्यक्ष नंदिनी चौधरी ने अपनी अभिव्यक्ति में बताया अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस हर साल 30 सितंबर को मनाया जाता है। यह दिन भाषा पेशेवरों के काम को श्रद्धांजलि देने का अवसर प्रदान करता है। यह राष्ट्रों को एक साथ बनाने और विश्व शांति और सुरक्षा को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस 2021: यह हर साल 30 सितंबर को अनुवाद पेशे के बारे में जागरूकता फैलाने और भाषा पेशेवरों के काम को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है। यह हमारी बदलती दुनिया में सांस्कृतिक विरासत और आपसी सम्मान को बढ़ावा देने में मदद करता है।

विशिष्ट अतिथि सबिता अग्रवाल सन पुर ओडिसा ने अपनी अभिव्यक्ति में बताया चैत्र नवरात्रि के पांचवें दिन मां दुर्गा के पांचवे स्वरुप मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है। मां स्कंदमाता का रूप मातृत्व को परिभाषित करता है। शास्त्रों के अनुसार, स्कंदमाता की विधि-विधान से पूजा करने से संतान सुख के साथ मोक्ष की प्राप्ति होती है और भक्तों की हर इच्छाएं पूरी होती हैं। जानिए स्कंदमाता की पूजा विधि, भोग, आरती और मंत्र।

विशिष्ट अतिथि पूजा अग्रवाल बैंगलोर ने अपनी अभिव्यक्ति में बताया
स्कंदमाता की स्वरूप हर व्यक्ति के मन को मोह लेता है। मां के चार भुजा हैं, जिसमें दो हाथों में कमल लिए हैं, एक हाथ में कार्तिकेय बाल रूप में बैठे हैं और वह हाथ में तीर लिए हुए नजर आ रहे हैं और देवी मां ने चौथे हाथ से आशीर्वाद देते हुए नजर आ रही हैं। मां कमल में विराजमान है। इसके साथ ही मां स्कंदमाता का वाहन सिंह है।

विशिष्ट अतिथि कमलेश बोंदिया ने अपनी अभिव्यक्ति में बताया
नवरात्रि के पांचवें दिन मां दुर्गा की पूजा करने से पहले कलश की पूजा करें। इसके बाद मां दुर्गा और उनके स्वरूप की पूजा आरंभ करें। सबसे पहले जल से आचमन करें। इसके बाद मां को फूल, माला चढ़ाएं। इसके बाद सिंदूर, कुमकुम, अक्षत आदि लगाएं। फिर एक पान में सुपारी, इलायची, बताशा और लौंग रखकर चढ़ा दें। इसके बाद मां स्कंदमाता को भोग में फल में केला और इसके अलावा मिठाई चढ़ा दें। इसके बाद जल अर्पित कर दें। इसके बाद घी का दीपक, धूप जलाकर मां के मंत्र का जाप करें। इसके बाद दुर्गा चालीसा, दुर्गा सप्तशती का पाठ करें और अंत में दुर्गा मां के साथ स्कंदमाता की आरती करें।

या देवी सर्वभूतेषु मां स्कंदमाता रूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

सभी सदस्य अंशु अग्रवाल, आशा बेरीवाल, मीना अग्रवाल, लक्ष्मी अग्रवाल, वंदना अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, तारा बेरीवाल, भगवती अग्रवाल, डिंपल अग्रवाल, पुष्पा अग्रवाल, कुसुम अग्रवाल, उपमा अग्रवाल, सुलोचना धनावत ने अपनी अभिव्यक्ति और प्रस्तुति से कार्यक्रम को सफल बनाया।