गीता के तीसरे अध्याय के पाठ द्वारा कर्मयोग पर व्याख्यान

गीता के तीसरे अध्याय के पाठ द्वारा कर्मयोग पर व्याख्यान

राष्ट्रीय कानूनी सेवा दिवस, विश्व उर्दू दिवस पर संगोष्ठी

कोच्चेरील रामन नारायणन भारतीय गणराज्य के दसवें निर्वाचित राष्ट्रपति स्मृति दिवस पर श्रद्धांजलि

अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन महिला इकाई छत्तीसगढ़ प्रांत द्वारा विगत ईक्काईस माह से प्रतिदिन आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम की श्रृंखला में 9 नवंबर 2022 बुधवार को दोपहर तीन बजे से गूगल मीट पर अगहन मंगसीर मास, गीता पाठ, राष्ट्रीय कानूनी सेवा दिवस, विश्व उर्दू दिवस, यू. यू. ललित – भारत के होने वाले मुख्य न्यायाधीश, तारिक़ ख़ान – पूर्व भारतीय फिल्म अभिनेता, लक्ष्मी मल्ल सिंघवी – जानेमाने भारतीय कवि, लेखक, भाषाविद, संविधान विशेषज्ञ और प्रसिद्ध न्यायविद, सुदामा पांडेय ‘धूमिल’ – प्रसिद्ध हिन्दी कवि, हेडी लामार – एक खूबसूरत अभिनेत्री होने के साथ ही एक आविष्कारक, मशहूर मुसलमान कवि मोहम्मद इक़बाल, रुदिन, पिता और पुत्र तथा शिकारी के रेखाचित्र जैसी कालजयी रचनाएँ देने वाले महान् साहित्यकार इवान तुर्गेनेव, इन्द्र विद्यावाचस्पति – प्रसिद्ध पत्रकार, राष्ट्रीय कार्यकर्ता और भारतीयता के समर्थक, पंचानन माहेश्वरी – भारत के सुप्रसिद्ध वनस्पति विज्ञानी, पायल रोहतगी, फ़िल्म अभिनेत्री की जन्म तारीख और गंगानाथ झा – संस्कृत भाषा के प्रकाण्ड पंडित, जिन्होंने हिन्दी, अंग्रेज़ी और मैथिली भाषा में दार्शनिक विषयों पर उच्च कोटि के मौलिक ग्रन्थों की रचना की, सुब्रतो मुखर्जी – भारत के पहले वायु सेना प्रमुख सुब्रतो मुखर्जी, धोंडो केशव कर्वे – भारत का सबसे बड़ा समाज सुधारक और उद्धारक, मौजुदा फ़्राँसीसी गणराज्य के जनक फ़्रैंच राजनेता चार्ल्स डि गॉल की मृत्यु, पूरन चन्द जोशी – स्वाधीनता सेनानी, के. पी. केशव मेनन – मालाबार के प्रमुख कांग्रेसी नेता तथा समाज सुधारक, के. आर. नारायणन – भारत के राष्ट्रपति, हरगोविन्द खुराना – भारतीय जैव रसायनज्ञ, शरीर विज्ञान के क्षेत्र में चिकित्सा के ‘नोबेल पुरस्कार’ से सम्मानित, फ़ादर वालेस – स्पेनिश मूल के मशहूर गुजराती लेखक स्मृति दिवस पर आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम।

कार्यक्रम का श्री गणेश डॉ अनीता अग्रवाल ने अपने निवास स्थान पर भगवान दरबार में फोटो पर रोली अक्षत का तिलक लगा मोली चढ़ा पुष्पार्पण, माल्यार्पण कर श्री फल प्रसाद चढ़ा मंत्रोचार से दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रगान से किया।उन्होंने सभी का स्वागत कर सभी को अगहन मास की बधाई प्रेषित की।
उन्होंने राष्ट्रीय क़ानूनी सेवा दिवस पर बताया भारत में प्रत्येक वर्ष 9 नवम्बर को मनाया जाता है। इस दिन देश के कई स्थानों पर कानूनी साक्षरता शिविरों और कार्यों की विविधता देखने को मिलती है। इस दिन सरकार तथा गैर सरकारी संगठन के लोग कानूनी दिवस से संबंधित कार्यों और शिविरों के आयोजन कराते हैं।पूरे भारत में उच्चतम न्यायालय ने भारत के लोगों के कमजोर और गरीब समूह को सहायता प्रदान करने के लिये शुरू किया था। इसका उद्देश्य सभी नागरिकों तक कानूनी सहायता सुनिश्चित करना है तथा समाज के कमजोर वर्गों को निशुल्क व कुशल कानूनी सहायता उपलब्ध करवाना है। इस दिवस के द्वारा समाज के वंचित व कमजोर वर्ग को कानूनी सहायता के सम्बन्ध में उनके अधिकार के बारे में जागरूक भी किया जाता है।

पुष्पा अग्रवाल प्रांतीय उपाध्यक्ष ने सभी अतिथियों का संक्षिप्त जीवन परिचय प्रस्तुत कर पुष्प गुच्छ प्रदान कर उनकी उपस्तिथि के लिए स्वागत कर वंदन किया। सभी को उनके उद्बोधन के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने सभी की फोटो ले सुंदर कोलाज बनाया।

कीर्ती अग्रवाल कोरबा ने लिंक बना सभी को जोड़ा और उद्बोधन के लिए प्रेरित किया।

सुलोचना धनावत प्रचार प्रसार प्रभारी कार्यक्रम संयोजिका ने गीता महात्म बताया।
गणेश वंदना पूजा अग्रवाल, डिंपल अग्रवाल पितरों जी की स्तुति, गुरु वंदना तारा बेरीवाल जी, कमलेश बोंदिया, निमिषा गोयल, गीता का सार सुलोचना धनावत , संस्कृत श्लोक अनीता, कुसुम अग्रवाल, ललिता डोकानी, कीर्ती, श्वेता, शीतल, नंदिनी, पार्बती, उपमा, सबिता, पुष्पा ने गीता पाठ अर्थ महात्म पढ़ कर्म को प्रदान बताया।

कार्यक्रम अध्यक्ष नंदिनी चौधरी सिंगापुर ने अपने उद्बोधन में बताया
पंचानन माहेश्वरी जन्म: 9 नवम्बर, 1904 जयपुर – मृत्यु: 18 मई, 1966 दिल्ली) सुप्रसिद्ध वनस्पति विज्ञानी थे।भ्रूणविज्ञान और पादप क्रियाविज्ञान के सम्मिश्रण से इन्होंने एक नई शाखा का विकास किया।टिशू कल्चर प्रयोगशाला की स्थापना तथा टेस्ट ट्यूब कल्चर पर शोध के लिए लंदन की रॉयल सोसाइटी ने पंचानन माहेश्वरी को अपना फैलो बनाकर सम्मानित किया।

मुख्य वक्ता कमलेश बोंदिया सिमगेड़ा झारखंड ने अपने उद्बोधन में अगहन माह का महात्म बताया उन्होंने इस दौरान सुनी जाने वाली पौराणिक कहानियां सुनाई।

मुख्य अतिथि सबिता अग्रवाल सन पुर ओडिसा ने अपने उद्बोधन में बताया उदय उमेश ललित जन्म- 9 नवम्बर, 1957) भारत के नवनियुक्त 49वें मुख्य न्यायाधीश हैं। उन्होंने पूर्व मुख्य न्ययाधीश एन. वी. रमण का स्थान लिया है। जस्टिस यू. यू. ललित ने 27 अगस्त, 2022 से भारत के मुख्य न्यायाधीश का पदभार ग्रहण किया है। उनका कार्यकाल तीन महीने से भी कम समय का होगा, क्योंकि वह 8 नवंबर, 2022 को सेवानिवृत्त होंगे। न्यायाधीश यू. यू. ललित कई हाई-प्रोफाइल केसेज़ से जुड़े रहे हैं। इसमें काला हिरण शिकार मामले में अभिनेता सलमान ख़ान का केस, भ्रष्टाचार के मामले में पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह का केस और अपनी जन्म तिथि से जुड़े एक मामले में पूर्व सेना प्रमुख जनरल वी. के. सिंह का केस भी शामिल है। यू. यू. ललित अमित शाह के वकील भी रह चुके हैं।

विशिष्ट अतिथि पार्वती अग्रवाल लाऊ मुंडा ओडिसा ने अपने उद्बोधन में बताया गंगानाथ झा जन्म: 25 दिसम्बर 1872 – मृत्यु: 9 नवम्बर 1941) संस्कृत भाषा के प्रकाण्ड पंडित थे। इन्होंने हिन्दी, अंग्रेज़ी और मैथिली भाषा में दार्शनिक विषयों पर उच्च कोटि के मौलिक ग्रन्थों की रचना की है। इनके अनेक स्मारकों में इलाहाबाद विश्वविद्यालय का ‘गंगानाथ झा रिसर्च इंस्टीट्यूट’ (स्थापित 17 नवंबर, 1943) प्रमुख है।

विशिष्ट अतिथि पूजा अग्रवाल बैंगलोर ने अपने उद्बोधन में धोंडो केशव कर्वे जन्म: 18 अप्रॅल, 1858 महाराष्ट्र; मृत्यु: 9 नवंबर, 1962) को ‘महर्षि कर्वे’ के नाम के साथ बड़े ही सम्मान और आदर के साथ याद किए जाने वाले आधुनिक भारत के सबसे बड़े समाज सुधारक और उद्धारक माने जाते हैं। अपना पूरा जीवन विभिन्न बाधाओं और संघर्षों में भी समाज सेवा करते हुए समाप्त कर देने वाले महर्षि कर्वे ने अपने कथन (‘जहाँ चाह, वहाँ राह’) को सर्वथा सत्य सिद्ध किया।

विशिष्ट अतिथि रंजना गर्ग गुजरात ने अपनी अभिव्यक्ति में बताया कोच्चेरील रामन नारायणन जन्म- 27 अक्टूबर, 1920; मृत्यु- 9 नवम्बर, 2005) भारतीय गणराज्य के दसवें निर्वाचित राष्ट्रपति के रूप में जाने जाते हैं। यह प्रथम दलित राष्ट्रपति तथा प्रथम मलयाली व्यक्ति थे, जिन्हें देश का सर्वोच्च पद प्राप्त हुआ। इन्हें 14 जुलाई, 1997 को हुए राष्ट्रपति चुनाव में विजय प्राप्त हुई थी। श्री के. आर. नारायणन को कुल मतों का 95 प्रतिशत प्राप्त हुआ। मतगणना का कार्य 17 जुलाई, 1997 को सम्पन्न हुआ। भारत के पूर्व चुनाव आयुक्त श्री टी. एन. शेषन इनके प्रतिद्वन्द्वी थे। 25 जुलाई, 1997 को सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जे. एस. वर्मा ने श्री के. आर. नारायणन को राष्ट्रपति पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इनका कार्यकाल 25 जुलाई, 2002 को समाप्त हुआ था।

विशिष्ट अतिथि ललिता अग्रवाल भागलपुर ने अपनी अभिव्यक्ति में बताया हरगोबिन्द खुराना जन्म: 9 जनवरी, 1922; मृत्यु: 9 नवंबर, 2011) भारत में जन्मे अमेरिकी जैव रसायनशास्त्री थे। इन्हें 1968 में शरीर विज्ञान या चिकित्सा के क्षेत्र में मार्शल डब्ल्यू. नीरेनबर्ग और रॉबर्ट डब्ल्यू. हॉली के साथ उस अनुसंधान के लिए नोबेल पुरस्कार मिला। इस अनुसंधान से पता लगाने में मदद मिली कि कोशिका के आनुवंशिक कूट (कोड) को ले जाने वाले न्यूक्लिक अम्ल (एसिड) न्यूक्लिओटाइड्स कैसे कोशिका के प्रोटीन संश्लेषण (सिंथेसिस) को नियंत्रित करते हैं।

प्रेमलता गोयल प्रांतीय उपाध्यक्ष ने आज के इतिहास में बताया आज के दिन उत्तरांचल राज्य की स्थापना हुई थी।

डिंपल अग्रवाल ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

निमिषा गोयल ने सभी अतिथियों और सदस्यों को उनकी उपस्तिथि अभिव्यक्ति और प्रस्तुति के धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

तारा बेरीवाल ने संपूर्ण विश्व कल्याण की भावना से शांति पाठ द्वारा कार्यक्रम का विधिवत समापन किया गया।

कार्यक्रम में शामिल नंदनी चौधरी, पूजा अग्रवाल, सबिता अग्रवाल, रंजना गर्ग, पार्बती अग्रवाल, कमलेश बोंदिया, लता गुप्ता, लता मोदी, ललिता डोकानी, अंशु अग्रवाल, आशा बेरीवाल, मीना अग्रवाल, लक्ष्मी अग्रवाल, वंदना अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, भगवती अग्रवाल, तारा बेरीवाल, सुलोचना धनावत, पुष्पा अग्रवाल, प्रतिमा गुप्ता, राजकुमारी गुप्ता, कीर्ति अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, भगवती अग्रवाल, कुसुम अग्रवाल, उषा कलानोरिया, डिंपल अग्रवाल, मंजू गोयल, ललिता अग्रवाल, निमिषा गोयल, निशा गोयल, मधु अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, प्रेमलता गर्ग, रेखा गर्ग, रजनी जिंदल, श्वेता अग्रवाल, रेखा गर्ग, मधु मित्तल, शीतल लाठ, सरला लोहिया ने अपनी अभिव्यक्ति और प्रस्तुति से कार्यक्रम को सफल बनाया।