भाजपा किसान मोर्चा के सह कोषाध्यक्ष बी पी सिंह ने समर्थन मूल्य में प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी के मुख्यमंत्री के फैसले को बताया ढोंग, किसानों को चुनावी वर्ष में ना दिखाएं झूठे सपने

बिलासपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 20 क्विंटल धान समर्थन मूल्य में खरीदी करने की घोषणा को भाजपा किसान मोर्चा के सह कोषाध्यक्ष बी पी सिंह ने इसे किसानों के साथ छलावा बताया है मुख्यमंत्री ने 2018 में चुनाव के समय घोषणा की थी कि यदि प्रदेश में उनकी सरकार बनती है तो वह किसानों के धान का एक-एक दाना खरीदेंगे परंतु छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री ने किसानों के धान खरीदने की घोषणा तब की जब वर्ष 2022_23 की धान खरीदी हो चुकी है और आगामी वर्ष छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने हैं और अगली धान खरीदी अक्टूबर-नवंबर में होगी मतलब साफ है अगले साल चुनाव की वजह से धान की खरीदी वही सरकार करेगी जो चुनकर आएगी इन सब बातों में एक बात स्पष्ट हो गई है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चालाकी से किसानों को खुश भी कर दिया और अपना पल्ला भी झाड़ लिया परंतु छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार से त्रस्त किसान इस बार जरूर सबक सिखाएंगे