किसानों के साथ कंधे पर धान लादकर कलेक्टोरेट पहुंचे विजय, समय पर धान खरीदी को लेकर रखी मांग


बिलासपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व बेलतरा विधान सभा के कांग्रेस के विधायक प्रत्याशी विजय केशरवानी किसानों के साथ कंधे पर धान का बाेरी लादकर कलेक्टोरेट पहुंचे। कलेक्टर से मिलकर तय समय में किसानों का धान खरीदने की मांग रखी। विजय ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए खरीदी केंद्रों में किसानों का धान तय समय पर खरीदी करने की मांग की साथ ही चेतावनी भी दी कि यदि किसानों का धान नहीं बिका तो सत्ताधारी दल के विधायक मंत्रियों व जनप्रतिनिधियों के घर में किसान अपना धान रखेंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी जनप्रतिनिधियों व प्रशासन की होगी।

समर्थन मूल्य पर किसानों की धान खरीदी के लिए राज्य शासन ने धान ख़रीदी समितियों के लिए प्रतिदिन का धन ख़रीदी का लिमिट तय कर दिया है। कम लिमिट होने से राज्य सरकार द्वारा निर्धारित किसानों के प्रति एकड़ २१ कुंट्ल की धान खरीदी नहीं हो पा रही है। इससे किसानों की दिक्कतें बढ़ने लगी है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए यह आखिरी महीना है। 31 जनवरी तक किसानों की धान खरीदी का अंतिम तारीख़ होगी। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कलेक्टर के प्रतिनिधि एडीएम दूबे को सौंपे ज्ञापन में जानकारी दी है कि बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली लगभग 27 समितियों में धान खरीदी का काम बेहद धीमी गति से हो रही है। किसानों का टोकन कटने के बाद तय समय पर किसान धान नहीं बेच पा रहे हैं। विजय केशरवानी के साथ बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के किसानों ने कलेक्टर को बताया कि समितियों में प्रतिदिन धान खरीदी का राज्य सरकार ने लिमिट तय कर दिया है। तय लिमिट से ज्यादा समिति धान नहीं खरीद पा रही है। टोकन कटने के बाद लिमिट के चलते किसान तय समय पर धान नहीं बेच पा रहे हैं।

0

छोटे से लेकर बड़े किसानों की समान दिक्कतें
विजय ने बताया कि छोटे से लेकर दोनों ही तरह के किसानों की दिक्कत एक समान है। टोकन कटने के बाद किसान धान बेचने के लिए समितियों का चक्कर काट रहे हैं। कोटा तय कर देने के कारण समितियों के सामने भी विवशता है कि वे चाहकर भी लिमिट से ज्यादा धान नहीं खरीद पा रहे हैं। किसान हैं कि अपना कामधाम छोड़कर रोजाना समितियों के चक्कर काट रहे हैं।
0 समितियों की धन खरीदी लिमिट बढ़ाई जाए
विजय केशरवानी ने कलेक्टर से मांग की किसानों की दिक्कतों को देखते हुए धान समितियों के लिए तय किए गए धन ख़रीदी लिमिट को बढ़ाई जाए। लिमिट की बाध्यता होने के कारण जैसे ही कोटा पूरा होता है, कंप्यूटर सिस्टम लिमिट से अधिक खरीदी के आंकड़ों को अपलोड नहीं करता। इसके चलते खरीदी बंद कर दी जाती है।

विजय केसरवानी ने जिला प्रशासन के सामने धान खरीदी से जुड़े ठोस आंकड़े रखकर व्यवस्था की सच्चाई उजागर की। उन्होंने बताया कि बेलतरा सोसाइटी में 50 हजार क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य तय है, लेकिन अब तक केवल 28 हजार क्विंटल धान ही खरीदा गया है। जबकि प्रतिदिन औसतन मात्र 1000 क्विंटल की खरीदी हो रही है। सलका में 40 हजार क्विंटल के लक्ष्य के मुकाबले सिर्फ 24 हजार क्विंटल धान खरीदा गया है और रोजाना की गति 871 क्विंटल है। कर्रा में 56 हजार क्विंटल के लक्ष्य के सामने अब तक केवल 25 हजार क्विंटल की खरीदी हो सकी है,।जहां प्रतिदिन 898 क्विंटल धान उठाया जा रहा है। सेलर में 44 हजार क्विंटल के लक्ष्य के विरुद्ध सिर्फ 24 हजार क्विंटल खरीदी हुई है जहां प्रतिदिन मात्र 700 क्विंटल धान ख़रीदी की जा रही है उरतुम में 36 हजार क्विंटल के लक्ष्य के मुकाबले 21 हजार क्विंटल ही धान खरीदा गया है। और रोजाना की खरीदी मात्र 800 क्विंटल है।

अकलतरी और बामू में 46 हजार 40 हजार क्विंटल के लक्ष्य के बावजूद प्रतिदिन केवल 1200 क्विंटल की खरीदी हो रही है। भाडी में 37 हजार क्विंटल के लक्ष्य के सामने स्थिति और गंभीर है, जहां प्रतिदिन सिर्फ 701 क्विंटल धान खरीदा जा रहा है। कर्मा में 60 हजार क्विंटल के लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 32 हजार क्विंटल की खरीदी हुई है। जब की लखराम में 70 हजार क्विंटल के लक्ष्य के सामने केवल 40 हजार क्विंटल धान खरीदा गया है। पोन्सरा में 40 हजार क्विंटल के लक्ष्य के विरुद्ध 26 हजार क्विंटल की खरीदी ही हो सकी है। बेलतरा में स्थित लगभग समस्त धन ख़रीदी केंद्र की हालत यही है , इन आंकड़ों से साफ है कि मौजूदा गति से लक्ष्य पूरा होना लगभग असंभव है।

सरकार की मंशा पर उठे गंभीर सवाल——-

इन आंकड़ों के आधार पर विजय केसरवानी ने कहा कि यदि सरकार वास्तव में किसानों से पूरा धान खरीदना चाहती, तो खरीदी की रफ्तार इतनी धीमी नहीं होती। उन्होंने कहा कि स्थिति यह संकेत देती है कि शासन आंतरिक रूप से किसानों से धान खरीदने के प्रति गंभीर नहीं है। टोकन जारी कर किसानों को समितियों के चक्कर कटवाना सीधा-सीधा किसानों के साथ अन्याय है।

0 विजय ने लगाया सरकार पर आरोप
जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष विजय केशरवानी ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार किसानों का पूरा धान खरीदना नहीं चाहती,इसलिए तमाम तरह के हथकंडे अपना रही है। समितियों में लिमिट सिस्टम तय कर दिया है। लिमिट से ज्यादा धान की खरीदी नहीं हो रही है। विजय ने सवाल उठाया कि जब लिमिट तय कर दिया गया है तो उस दिन का टोकन लिमिट से ज्यादा क्यों काटा जा रहा है। जिन किसानों को टोकन मिल गया है और उस दिन धान नहीं बेच पाए तो क्या होगा। किसान टोकन लिए घूम रहे हैं। किसानों की दिक्कतों से किसी को वास्ता नहीं है। आज

क्लेकट्र से मिलने वाले प्रमुखं रूप से
पूर्ब ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष व बेलतरा से कांग्रेस के विधान सभा प्रत्याशी विजय केशरवानी कांग्रेस नेता राजेंद्र डब्बू साहू, झगर राम सूर्यवंशी,धनंजय सिंह ठाकुर, अनिल यादव शीतल दास मानिकपुरी, रामकुमारभोई , श्रीमती शिल्पी तिवारी, विनोद शाहू उत्तरा सक्सेना, रामफल कौशिक संतोष राज किशन पटेल पुरुषोत्तम गुड्डा सिंह अशोक सूर्यवंशी अवधेश कमलसेन,अमन दास मानिकपुरी रविंद्र लश्कर अर्जुन लालसाहू उदल सूर्यवंशी सुनील सोनकर मनीष गढ़ेवाल संतोष साहू राम प्रकाश साहू कमल कश्यप हितेश देवांगन आशीष यादव रोहित कौशिक राधेश्याम बंजारे उमेश कश्यप अमन मानिकपुरी संतोष सूर्यवंशी संजय कुमार राजकुमार परवी धनंजय कुमार रामायण प्रसाद वीरेंद्र कुमार कृष्ण कुमार हर प्रसाद अजय कुमार राजकुमार जतितराम रमेश कुमार हकेश कुमार महावीर कश्यप जमुना सूर्यवंशी दिनेश कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *