होली के पूर्व किसानों को मिली बड़ी सौगात — दिनेश राजपूत( भाजपा किसान मोर्चा जिला बिलासपुर अध्यक्ष)

तखतपुर —छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विधानसभा बिल्हा (रहंगी) में आयोजित कृषक उन्नति योजना आदान सहायता राशि वितरण समारोह एवं वृहद किसान सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के किसानों को होली के पूर्व बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन माध्यम से प्रदेश के 25 लाख 28 हजार किसानों के खातों में कुल 10,000 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की, जिससे किसानों में उत्साह और खुशी का माहौल है।
इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा, जिला बिलासपुर के जिला अध्यक्ष दिनेश राजपूत के नेतृत्व में किसानों ने माननीय मुख्यमंत्री का पारंपरिक तरीके से लकड़ी का हल, प्रतीक चिन्ह एवं गमछा भेंट कर भव्य स्वागत किया। श्री राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसानों की समृद्धि और उन्नति के लिए लगातार ऐतिहासिक निर्णय ले रही है। होली से पहले किसानों के खातों में राशि पहुंचना सरकार की किसान हितैषी सोच का प्रमाण है।
कार्यक्रम में किसान मोर्चा के जिला एवं प्रदेश पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से जिला प्रदेश महामंत्री राकेश तिवारी, जिला उपाध्यक्ष अशोक कौशिक, सतीश यादव, कोमल सिंह ठाकुर, पप्पू शर्मा, जिला महामंत्री दिनेश कौशिक, जिला मंत्री धर्मेंद्र चंद्राकर सहित किसान मोर्चा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित किसानों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं से खेती-किसानी को नई मजबूती मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *