बिलासपुर — वंदे मातरम मित्र मंडल छत्तीसगढ़ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस सम्मान समारोह आयोजित कर रहा है इस समारोह में मुख्य अतिथि आचार्या डॉ पुष्पा दीक्षित अध्यक्ष (पाणिनीय शोध संस्थान) बिलासपुर, कार्यक्रम की अध्यक्षता सुश्री सुलभा ताई देशपांडे (अखिल भारतीय सह कार्यवाहिका राष्ट्र सेविका समिति) करेंगी एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती दीप माला कश्यप (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर) होगी यह कार्यक्रम रविवार 10 मई 2026 को शाम 4: 59 पर होटल रेवेनस हरीभूमि प्रेस के समीप गौरव पथ बिलासपुर में आयोजित होगा इस आयोजन की पूरी जानकारी वंदे मातरम मित्र मंडल के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र जैन ने दी एवं सभी को अंतरराष्ट्रीय मातृ दिवस की शुभकामनाएं दी


