आदि शक्ति जश्न’ कार्यक्रम में समाजसेवी रीना झा को मिला विशेष सम्मान


रायपुर। महिला सशक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता एवं समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर उल्लेखनीय कार्य करने वाली समाजसेवी रीना झा को राजधानी रायपुर में आयोजित भव्य कार्यक्रम “आदि शक्ति जश्न” में विशेष रूप से सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम महिलाओं की प्रतिभा, शक्ति और समाज में उनके योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। रीना झा को यह सम्मान छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ वर्णिका शर्मा एवं लक्ष्मी नारायण लाहोटी द्वारा प्रदान किया गया

वीएमएस (VMS) द्वारा आयोजित “आदि शक्ति जश्न” का आयोजन 2 जून 2026 को भाटागांव स्थित द नाइन होटल, रायपुर में किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी प्रतिभाशाली महिलाओं, समाजसेवियों और कलाकारों ने भाग लिया। इस अवसर पर नृत्य, गायन, संगीत, फैशन शो तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से महिलाओं की प्रतिभा और सृजनात्मकता का प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान रीना झा को महिला सशक्तिकरण और समाज में उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि रीना झा लंबे समय से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, सामाजिक जागरूकता फैलाने तथा विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं और वे समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य कर रही हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने रीना झा के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा रीना झा जैसी समाजसेविकाएं अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
कार्यक्रम का आयोजन जितेंद्र सिंह चौधरी एवं कविता सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें विजेताओं को नकद पुरस्कार भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

रीना झा ने सम्मान प्राप्त करने पर आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज और महिलाओं के उत्थान के लिए और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है, जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके।

CG HUNT  अपके उज्जवल भविष्य की कामना करता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *