ऑपरेशन सिपाही रक्षासूत्र–2026” का सेना मुख्यालय में भव्य स्वागत


देशभक्ति, मातृभूमि के सम्मान और भारतीय सैनिकों के प्रति अटूट श्रद्धा का प्रतीक “ऑपरेशन सिपाही रक्षासूत्र” पिछले चार वर्षों से निरंतर संचालित जनअभियान है। इस अभियान के माध्यम से छत्तीसगढ़ की पावन मिट्टी, रक्षा सूत्र (राखी) तथा स्कूली बच्चों एवं नागरिकों द्वारा देश के सैनिकों के नाम लिखे गए भावपूर्ण पत्र एवं संदेश देश की सीमाओं पर तैनात वीर जवानों तक पहुँचाए जाते हैं।
पिछले तीन वर्षों में इस अभियान के माध्यम से 27 लाख 92 हजार रक्षा सूत्र भारतीय सैनिकों को समर्पित किए जा चुके हैं। वर्ष 2026 में 23 लाख 51 हजार सिपाही रक्षासूत्र देश के वीर सैनिकों एवं सुरक्षा बलों के लिए समर्पित किए गए हैं।
20 अगस्त 2026 को “ऑपरेशन सिपाही रक्षासूत्र–2026” का कारवां नई दिल्ली स्थित सेना मुख्यालय, कर्तव्य भवन पहुँचा, जहाँ अभियान का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान तथा भारत सरकार के रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ द्वारा अभियान के रक्षा सूत्र सम्मानपूर्वक ग्रहण किए गए।
इसके पश्चात 21 अगस्त को “सिपाही रक्षा-सूत्र” की रिसीविंग सेरेमनी जीआर (गोरखा रेजिमेंट) में आयोजित की गई । जहां सेना मुख्यालय की ओर से रेजीमेंट के कमान अधिकारी कर्नल विनीथ वी नायर जी ने अपनी रेजीमेंट के साथ बड़े सम्मान से 23 लाख 51000 सिपाही रक्षा सूत्रों को ग्रहण किया। और गोरखा रेजीमेंट ने “छत्तीसगढ़ महतारी की जय” का विजय घोष किया। यहाँ से उन्हें निर्धारित वितरण के अनुसार भारतीय थल सेना, भारतीय नौसेना, भारतीय वायु सेना तथा विभिन्न केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के मुख्यालयों एवं इकाइयों तक पहुँचाया जाएगा।
संरक्षकगण
इस राष्ट्रव्यापी अभियान को माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह, माननीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ, माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ श्री विष्णु देव साय जी, माननीय संगठन महामंत्री श्री पवन साय जी,माननीय विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी, माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, माननीय उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी, माननीय किरण देव सिंह, डॉ. विनोद तिवारी जी एवं श्री महेंद्र जैन जी सहित अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं राष्ट्रभक्तों का मार्गदर्शन एवं संरक्षण प्राप्त हुआ।
वर्ष 2026 में इस अभियान की अध्यक्षता “छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री श्री विजय शर्मा जी ” द्वारा की गई।
अभियान के संयोजक
इस अभियान के संयोजक श्री महेंद्र प्रताप सिंह राणा हैं, जो पूर्व सैनिक महासभा एवं पूर्व सैनिक संगठन “सिपाही” के अध्यक्ष हैं। पूर्व सैनिक संगठन “सिपाही” एवं पूर्व सैनिक महासभा से जुड़े सभी पदाधिकारियों और पूर्व सैनिकों ने अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
ऑपरेशन “सिपाही रक्षासूत्र–2026” की पूरी यात्रा में संयोजक श्री महेंद्र प्रताप सिंह राणा के साथ पूर्व सैनिक श्री किशन सिंह राजपूत, पूर्व सैनिक श्री कमल किशोर साहू तथा पूर्व सैनिक श्री पप्पू कुमार सोनी , वाहन चालक राम शर्मा जी एवं वाहन चालक श्री ओम प्रकाश जी लगातार सम्मिलित रहे। इसके अतिरिक्त छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में अभियान के दौरान बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक इस राष्ट्रभक्ति अभियान से जुड़े। पूर्व सैनिक संगठन “सिपाही” एवं पूर्व सैनिक महासभा के सभी जिला संगठनों और उनके सदस्यों ने जगह-जगह सक्रिय सहभागिता करते हुए अभियान को व्यापक जनसमर्थन प्रदान किया।
पूर्व सैनिक संगठन “सिपाही” एवं पूर्व सैनिक महासभा देशभर के सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों के हित में निःस्वार्थ एवं निःशुल्क सेवा के लिए समर्पित संगठन हैं।
विभिन्न विभागों एवं संगठनों का महत्वपूर्ण योगदान
अभियान की सफलता में छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रही। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन में विभाग की ओर से लगभग 11 लाख रक्षा सूत्र प्राप्त हुए।
इसी प्रकार शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव के मार्गदर्शन में शिक्षा विभाग तथा भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के माध्यम से लगभग 5 से 6 लाख रक्षा सूत्र तैयार कर अभियान को समर्पित किए गए।
इसके अतिरिक्त महिला मोर्चा, महिला समूहों, स्व-सहायता समूहों तथा छत्तीसगढ़ के हजारों राष्ट्रभक्त नागरिकों ने भी रक्षा सूत्र बनाकर तथा सैनिकों के नाम भावपूर्ण पत्र एवं संदेश भेजकर अभियान में अपना योगदान दिया।
रक्षा सूत्रों का प्रस्तावित वितरण
वर्ष 2026 में प्राप्त रक्षा सूत्रों को देश के विभिन्न सुरक्षा बलों तक पहुँचाने की व्यापक योजना बनाई गई है। सेना मुख्यालय द्वारा प्रस्तावित वितरण निम्न लिखित है —
*भारतीय थल सेना — 14 लाख 50 हजार
*भारतीय नौसेना — लगभग 85 हजार
*भारतीय वायु सेना — लगभग 1 लाख 40 हजार
*बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ)— लगभग 2 लाख 70 हजार
केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) — लगभग 3 लाख
इंडिया तिब्बत बॉर्डर पुलिस (आइटीबीपी) — लगभग 90 हजार
“सिपाही रक्षा-सूत्र” निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार संबंधित मुख्यालयों एवं इकाइयों तक पहुँचाए जाएंगे।
ऑपरेशन सिपाही रक्षासूत्र–2026 की कार्यसमिति
अभियान की कार्यसमिति में श्रीमती विभा अवस्थी, श्रीमती शालिनी सिंह, श्रीमती रंजिता सिंह राणा, श्रीमती रमशीला नाग एवं श्रीमती फुलेस्वरी पैकरा सहित हजारों अन्य सदस्य सक्रिय रूप से जुड़े रहे।
पूर्व सैनिक संगठन “सिपाही” की महिला इकाई “सिपाही शक्ति” की सभी सदस्याओं ने भी अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
आभार
अभियान के संयोजक श्री महेंद्र प्रताप सिंह राणा ने इस ऐतिहासिक अभियान को सफल बनाने के लिए छत्तीसगढ़ शासन, माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्री डॉ रमन सिंह जी, माननीय उपमुख्यमंत्री अरुण साव जी, माननीय उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा जी, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव सभी वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, भारत स्काउट्स एंड गाइड्स राज्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा, महिला मोर्चा, महिला समूहों,पूर्व सैनिक संगठन “सिपाही”, “सिपाही शक्ति”, पूर्व सैनिक महासभा के सदस्य संगठन तथा छत्तीसगढ़ के सभी राष्ट्रभक्त नागरिकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। साथ ही “अग्रवाल पैकर्स एंड मूवर्स लिमिटेड” के चेयरमैन श्री रमेश अग्रवाल जी के प्रति भी आभार व्यक्त किया गया है, जिन्होंने “सिपाही रक्षासूत्र” के परिवहन हेतु एक वाहन उपलब्ध कराया।
श्री महेंद्र प्रताप सिंह राणा ने कहा कि “ऑपरेशन सिपाही रक्षासूत्र केवल एक अभियान नहीं, बल्कि देश के सैनिकों और नागरिकों के बीच भावनात्मक एकता, राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय सम्मान का सशक्त सेतु है। छत्तीसगढ़ की मिट्टी और बहनों द्वारा भेजा गया यह रक्षा सूत्र देश की सीमाओं पर तैनात प्रत्येक वीर जवान के प्रति प्रदेशवासियों के प्रेम, सम्मान और विश्वास का प्रतीक है।”
जय हिंद! 🇮🇳
जय हिंद की सेना! 🇮🇳

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *