लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने कुष्ठ रोगी की बस्ती में मनाया तीजउत्सव

बिलासपुर —-  सेवा गतिविधि के अंतर्गत हरितालिका तीज पर्व की पूर्व संध्या पर वसुंधरा परिवार ने कुष्ठ रोगी की बस्ती ब्रह्म आश्रम हेमू नगर गणेश कॉलोनी में जाकर वहां पर रहने वाली सभी महिलाओं को साड़ियां एवं सुहाग की सामग्री बाटी इसके साथ-साथ फलों का भी वितरण किया गया अध्यक्ष संजना मिश्रा रीजन चेयरपर्सन अर्चना तिवारी, सचिव मंजू मिश्रा कोषाध्यक्ष गायत्री कश्यप मंगला कदम, सावित्री जायसवाल के सहयोग से यह सेवा कार्य किया गया इसके अलावा उषा मुद्लियार जी ने भी अपनी उपस्थिति देकर कार्यक्रम को संपन्न कराने में अपनी भूमिका निभाई क्योंकि

यहां पर रहने वाले लोग समाज से निष्कासित होते हैं और त्योहार के समय इन्हें सेवाएं देना या इनकी जरूरत को पूरा करना वसुंधरा की एक नई पहल है क्योंकि कुष्ठ रोग की बस्ती जिसे की ब्रह्म आश्रम नाम दिया गया है इन्हें आमतौर पर सामान्य जन समुदाय कुछ भी मदद करने से पीछे हटते हैं और इन्हीं बातों का ध्यान में रखते हुए दिव्यांग सेवा एवं वृद्ध जन सेवा के अंतर्गत यहां पर रहने वाली सभी महिलाओं तीजा पर्व की याद दिलाते हुए कुछ भेंट स्वरूप उपहार दिया गया और क्योंकि बारिश के दिनों में वहां पर रहने वाली बच्चियों जो कि उन उपयोगी दिनों में स्वास्थ्य की दृष्टि से सुरक्षित महसूस कर सकें इसी उद्देश्य से क्लब की ओर से हाइजीनिक सैनिटरी पेड का भी वितरण किया गया कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने संवेदना दिखाते हुए आगे भी सेवा गतिविधियां निरंतर इस क्षेत्र में करने का आश्वासन दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *