आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मस्तूरी विधानसभा में हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत डॉ कृष्णमूर्ति बांधी ने की आजादी के 75 साल होने पर भारतीय जनता पार्टी ने पूरे देश में इसे हर घर तिरंगा अभियान के तहत मनाया जा रहा है इसी कड़ी में बिलासपुर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत और विधायक डॉ बांधी के कर कमलों से शुरुआत हुई ,जहां 10,000 घरों में तिरंगा लगाने का लक्ष्य लेकर मस्तूरी विधानसभा के सभी भाजपा कार्यकर्ताओ ने एकजुटता दिखाई
वहीं बी पी सिंह ,( मस्तूरी विधानसभा प्रभारी हर घर तिंरगा) ने कहा कि भाजपा के पांचो मंडल के पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष ,महामंत्री और सभी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कमर कसी है कि कम से कम मस्तूरी विधानसभा के 10,000 घरों में तिरंगा ध्वज लगाया जाएगा और जगह जगह बैठक करके आम आदमी को तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा

बैठक में प्रमुख रूप से मस्तूरी विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ कृष्णमूर्ति बांधी, भाजपा बिलासपुर जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत, मस्तूरी विधानसभा के हर घर तिरंगा के प्रभारी बी पी सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि दिलेंद्र कौशिल, भाजपा मंडल के अध्यक्ष राज्यवर्धन कौशिक, राजेंद्र राठौर ,विजय अंचल ,राजकुमार साहू, हर नारायण तिवारी और सभी मंडल के महामंत्री ,मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जिला कार्यालय बिलासपुर में उपस्थित रहे।

