केंद्रीय सामाजिक सम्मेलन में विभूति सम्मान से सम्मानित हुए भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश राजपूत

तखतपुर। राजपूत क्षत्रिय समाज ईकाई रायपुर द्वारा आयोजित राजपूत क्षत्रिय समाज के केंद्रीय सामाजिक सम्मेलन एवं विभूति सम्मान समारोह का भव्य आयोजन रविवार को ठाकुर विघ्न हरण सिंह राजपूत भवन, सरोना (रायपुर) में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। सम्मेलन में शिक्षा, समाज सेवा, संगठन एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले समाज की विभूतियों का सम्मान किया गया।
सम्मान समारोह में शिक्षाविद, पूर्व जिलाध्यक्ष शिक्षक संघ, राजपूत क्षत्रिय समाज के केंद्रीय संरक्षक एवं भाजपा किसान मोर्चा बिलासपुर के जिलाध्यक्ष श्री दिनेश राजपूत को शिक्षा, सामाजिक सेवा, संगठनात्मक नेतृत्व एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय एवं दीर्घकालीन योगदान के लिए शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर विभूति सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान के दौरान सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा तथा उपस्थित समाज जनों ने उनका आत्मीय अभिनंदन किया।
इसी अवसर पर श्री राजेश राजपूत, श्री अशोक सिंह ठाकुर, श्री कोमल सिंह ठाकुर, श्री रवि सिंह ठाकुर, श्री मनहरण सिंह ठाकुर, श्री जितेंद्र सिंह ठाकुर, श्री हरिहर सिंह ठाकुर एवं श्री निर्मला सिंह ठाकुर को भी समाज एवं विभिन्न क्षेत्रों में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजपूत क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अध्यक्ष श्री दारा सिंह ठाकुर, अध्यक्षता कर रहे श्री मनोज सिंह ठाकुर तथा अति विशिष्ट अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृत मंडलम आयोग के अध्यक्ष श्री राजेश कुमार राजपूत उपस्थित रहे। इसके अलावा श्री नर्मदा सिंह, श्री दिलीप सिंह, श्री बिहार प्रताप सिंह, श्री रामशरण सिंह, श्री संतोष सिंह राजपूत सहित समाज के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

अपने संबोधन में श्री दारा सिंह ठाकुर ने कहा कि राजपूत क्षत्रिय समाज की सबसे बड़ी शक्ति उसकी एकता, संस्कार और संगठन है। समाज को शिक्षा, सामाजिक जागरूकता एवं युवा पीढ़ी के मार्गदर्शन के लिए निरंतर कार्य करते रहना चाहिए।

अध्यक्षीय उद्बोधन में श्री मनोज सिंह ठाकुर ने कहा कि समाज की उन्नति संगठन की मजबूती और आपसी सहयोग से ही संभव है। उन्होंने सभी समाजजनों से समाजहित के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

अति विशिष्ट अतिथि श्री राजेश कुमार राजपूत ने कहा कि राजपूत समाज की गौरवशाली परंपरा, वीरता, संस्कार और राष्ट्रसेवा की भावना सदैव प्रेरणादायी रही है। उन्होंने समाज की एकता को और मजबूत करते हुए शिक्षा एवं संस्कारों के माध्यम से नई पीढ़ी को समाज के गौरवशाली इतिहास से जोड़ने पर बल दिया।

सम्मान प्राप्त करने के पश्चात दिनेश राजपूत गुरूजी ने समाज के केंद्रीय नेतृत्व एवं समस्त समाज जनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान मेरे लिए गौरव के साथ-साथ समाज के प्रति दायित्व को और अधिक बढ़ाने वाला है। उन्होंने कहा कि समाज का यह स्नेह और विश्वास उन्हें भविष्य में भी शिक्षा, समाज सेवा, युवा जागरूकता तथा समाजहित के कार्यों में पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा।

कार्यक्रम में विश्वनाथ सिंह ठाकुर, गोविंद सिंह, संतु सिंह, परमेश्वर सिंह, बजरंग सिंह, सुरेश सिंह, प्रकाश सिंह, नरेंद्र सिंह, पन्ना सिंह, निर्मल सिंह, भरत सिंह, हरिहर सिंह, केदार सिंह, माधव सिंह, पंकज सिंह सहित प्रदेशभर से आए समाज के हजारों पदाधिकारी, वरिष्ठजन, युवा एवं महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन समाज की एकता, शिक्षा, संस्कार एवं सामाजिक उत्थान के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *