संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जन्म जयंती पर भाजपा संत रविदास के जीवन से जुड़े दर्शन उनके विचारों को पूरे जिले के मण्डलों में पहुंचाने का उठाया दायित्व

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर शहर के जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ने कहा है कि इस वर्ष संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जन्म जयंती पर भाजपा संत रविदास के जीवन से जुड़े दर्शन उनके विचारों को पूरे जिले के मण्डलों में लेकर जाने वाले हैं। श्री सिंह ने कहा कि भाजपा ने बड़ा ही पावन पवित्र काम हाथ में लिया है। इस अभियान के तहत पूरे जिले में कलश यात्रा निकलेगी। संत रविदास हमारे लिए प्रेरणापुंज है, प्रेरणा पुरुष हैं।
भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ने कहा कि यह यात्रा पूरे जिले में जाएगी, संपर्क करेगी और समाज में एकता, संवेदनशीलता व समावेशिता का एक संकल्प लेने का काम भी करेगी। अगले वर्ष की माघ पूर्णिमा तक संत गुरु रविदास जी के जन्म जयंती तक हमारा यह अभियान सक्रियता से चलेगा और पूरी पार्टी समाज के हर वर्ग में जाएगी और हर वर्ग में जाकर सुनिश्चित करने का काम करेगी कि कैसे हम आज भी संत गुरु रविदास के संदेश से उनके संकल्पों से उनकी सीख से प्रेरणा लें और समाज में एकता और समानता का संदेश दें। श्री सिंह ने बताया कि भाजपा द्वारा संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती के निमित्त आयोजित “समरसता संकल्प अभियान” के तहत वाराणसी से माटी युक्त पवित्र कलश का पूजन राजधानी के श्रीराम मन्दिर में पूज्य साधु-संतों की गरिमामय उपस्थिति में होने के बाद कल 4 अगस्त को राजधानी स्थित पं. दीनदयाल ऑडिटोरियम में कलश वितरण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश के साधु-संत एवं विभिन्न समाजों के समाज प्रमुख उपस्थित रहेंगे। ये कलश प्रदेश के 36 संगठन जिला के जिलाध्यक्षों को सौंपे जाएंगे, जिसके बाद प्रदेश के 479 मण्डलों में कलश वितरण का कार्यक्रम होगा। श्री सिंह ने कहा कि संत रविदास के समरस समाज के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए यह पवित्र कलश पूरे जिले में भ्रमण करेगा। वाराणसी से लाई गई माटी युक्त पवित्र कलश का स्वागत अभियान जिले में निरंतर चलाया जाएगा ताकि पूरे प्रदेश में समरसता और सद्भाव का वातावरण निर्मित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *